ड्रग्स तस्करी का खुलासा: मादक पदार्थ के साथ इतने आरोपी गिरफ्तार; नेटवर्क की जांच जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कनाड़िया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 47.78 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
नेटवर्क और अन्य तस्करों के संबंध में पूछताछ
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 15.70 लाख रुपये कीमत की एमडी ड्रग्स और एक किआ सेल्टोस कार जब्त की है। पुलिस अब आरोपियों से मादक पदार्थ के सप्लाई नेटवर्क और अन्य तस्करों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
अभियान के तहत कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई। अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी, पुलिस उपायुक्त जोन-2 अमन सिंह राठौर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह तथा सहायक पुलिस आयुक्त खजराना आशीष पटेल के मार्गदर्शन में की गई।
पहले दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुला नेटवर्क
थाना कनाड़िया पुलिस ने 5 जुलाई 2026 को साजिद कुरैशी (34) निवासी इलियास कॉलोनी, खजराना और इसराइल पटेल (21) निवासी न्यू हिना पैलेस कॉलोनी, खजराना को 5.60 ग्राम एमडी ड्रग्स व एक किआ सेल्टोस कार (एमपी-09-जेडजी-3434) के साथ गिरफ्तार किया था।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे आगर मालवा निवासी दानिश कुरैशी से एमडी ड्रग्स खरीदते थे।
आगर मालवा से सप्लायर गिरफ्तार
दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दानिश कुरैशी (27) निवासी छोटा ततिया, जिला आगर मालवा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 42.18 ग्राम एमडी ड्रग्स, जिसकी अनुमानित कीमत 4.20 लाख रुपए है, बरामद की गई।
इस तरह पुलिस ने कुल 47.78 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक कार जब्त की, जिसकी कुल कीमत करीब 15.70 लाख रुपए आंकी गई है।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया
मुख्य आरोपी दानिश कुरैशी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके विरुद्ध वर्ष 2019 में मारपीट और धमकी देने का मामला तथा 2024 में उज्जैन जिले के माकड़ोन थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है। अब कनाड़िया थाने में भी उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सप्लाई चेन की जांच जारी
पुलिस के अनुसार, आरोपियों से यह पता लगाया जा रहा है कि एमडी ड्रग्स कहां से लाई जा रही थी और इसे किन-किन लोगों तक पहुंचाया जाता था। जांच के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सहर्ष यादव, उपनिरीक्षक दीपक पालिया, सहायक उपनिरीक्षक शोभाराम अटेरिया सहित थाना कनाड़िया की टीम के कई पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!