आपको हैरान कर देगी ड्रग्स तस्कर की लग्जरी लाइफ स्टाइल: पोर्च में करोड़ों की बाइक और कारें; स्कूल-क्रिकेट अकादमी का है मालिक
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
इंदौर क्राइम ब्रांच और कनाडिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार भोपाल के ड्रग्स तस्कर अबान शकील की लग्जरी लाइफस्टाइल हैरान करने वाला है।
यह अपराधी भोपाल में सेंट माइकल स्कूल और सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी का संचालन भी करता है।
जिम अभ्यास के दौरान ही एमडी ड्रग्स का सेवन
अबान ने पुलिस को जो जानकारी दी है उसमें पता चला है कि उसने भोपाल में जिम अभ्यास के दौरान ही एमडी ड्रग्स का सेवन शुरू किया था।
उसके अनुसार नशे में जिम में वर्कआउट करने के दौरान वेट लिफ्टिंग करने पर वजन का पता नहीं चलता।
ड्रग डिलीवरी के लिए कर रहा था किसी का इंतजार
अबान थार से ड्रग्स की डिलीवरी देने के लिए किसी की प्रतीक्षा कर रहा था। इसी दौरान वह की गिरफ्त में आ गया।
वह भोपाल के लोकल तस्करों से ड्रग्स लेकर इंदौर में खपाने का काम करता था। इंदौर के कुछ खास लाउंज और पब में उसके ग्राहक थे।
पुलिस के अनुसार अबान दस हजार रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से ड्रग्स बेचता था।
दस हजार रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से ड्रग्स की बिक्री
जानकारी मिली है कि अबान दस हजार रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से ड्रग्स बेचता था।
अबान शकील कनाडिया में नशीले पदार्थों की खेप लेकर आने वाला है। यह सूचना इंदौर पुलिस को 13 जनवरी को मिली थी ।
घेराबंदी कर थार वाहन रोका था
मुखबिर के बताए रोड पर घेराबंदी कर पुलिस ने अबान की थार को रोक लिया। तलाशी में 5.5 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई।
शुरुआती पूछताछ में अबान ने बताया कि किसी को शक न हो, इसलिए ड्रग सप्लाई के लिए वह खुद की ही थार का उपयोग करता था।
आधा एकड़ में बनी करोड़ों रुपए की कोठी
अबान की कोहेफिजा इलाके में सैफिया कॉलेज मैदान में आधा एकड़ में बनी करोड़ों रुपए की कोठी है। घर के पोर्च में लग्जरी कारें खड़ी नजर आती हैं।
सेंट माइकल स्कूल चलाने में बहन भी सहयोगी है। पुराने भोपाल का निवासी अबान आमतौर पर नए भोपाल के क्लब और लाउंज में उठता-बैठता था।
बाबा ने दी ड्रग्स
अबान ने इंदौर पुलिस को बताया कि उसे ड्रग्स बाबा ने दी थी। भोपाल का ड्रग्स पैडलर बाबा पार्टी और पब में नशा करने वालों को ड्रग्स मुहैया कराता है।
अबान ने बताया कि वह शनिवार को दोस्तों के साथ पार्टी करता था। इसी दौरान एक पब में उसकी बाबा से पहचान हुई थी।
पिता भी थे बॉडी बिल्डर
अबान के पिता शकील मध्य प्रदेश के पुराने और नामी बॉडी बिल्डर रहे हैं। कोरोना काल में उनकी मौत हो गई थी।
शकील ने ही सेंट माइकल स्कूल की नींव रखी थी। सेंट माइकल क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत भी उन्होंने ही की थी।
इस एकेडमी से रणजी से लेकर स्टेट तक खेलने वाले कई क्रिकेटर निकले। शकील फिटनेस को लेकर बेहद संजीदा रहते थे।
महिला ड्रग तस्कर से भी संबंध
सूत्रों के मुताबिक अक्सा, अबान के पैडलर के तौर पर काम करती थी। इससे पहले 15 नवंबर 2025 को भोपाल की टीला जमालपुरा
पुलिस ने ड्रग तस्करी के मामले में अक्सा खान (25) को गिरफ्तार किया था।
अक्सा के कब्जे से 9 ग्राम एमडी और 1.52 लाख रुपए का मोबाइल जब्त किया गया है। अक्सा भी कोहेफिजा में ही 5-2 चित्रांश अपार्टमेंट में रहती है।
तलाशी लेने पर उसके पर्स के अंदर छोटी-छोटी 8 पारदर्शी पन्नियों में 9 ग्राम एमडी मिली थी। वह फिलहाल भोपाल सेंट्रल जेल में है।
हाई प्रोफाइल फैमिली से है
अक्सा उर्फ आसिया खान भोपाल के कोहेफिजा के हाई प्रोफाइल घराने से ताल्लुक रखती है। शहर के अलग-अलग हुक्का लॉज पर उसका उठना-बैठना है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!