पांच करोड़ की नशे की खेप राख में बदली: 68 मामलों का खात्मा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नारकोटिक्स विभाग ने एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए इंदौर, नीमच और मंदसौर जिलों में पकड़ी गई करीब 5 करोड़ रुपए की खतरनाक ड्रग्स को पूरी तरह नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई न सिर्फ नशे के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार मानी जा रही है, बल्कि यह भी संदेश है कि अब ड्रग्स माफिया के लिए कोई नरमी नहीं।
नारकोटिक्स विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तीनों जिलों में दर्ज करीब 68 अलग-अलग प्रकरणों में जब्त की गई मादक सामग्री को नीमच स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के डिस्पोजल प्लांट में वैज्ञानिक तरीके से नष्ट किया गया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा, पारदर्शिता और कानूनी प्रावधानों का विशेष ध्यान रखा गया।
गांजे से लेकर सिंथेटिक ड्रग्स तक नष्ट
नष्ट की गई मादक सामग्री में गांजा, चरस, अफीम, एमडी ड्रग्स, अल्फाजोलम पाउडर, टेबलेट और अन्य सिंथेटिक नशीले पदार्थ शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक इन ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बड़ी मांग रहती है, लेकिन समय रहते की गई कार्रवाई ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
नारकोटिक्स विभाग ने स्पष्ट किया कि जब्त मादक पदार्थों के नमूने पहले ही न्यायालय में सुरक्षित जमा कराए जा चुके थे। अदालत से अनुमति मिलने के बाद ही पूरे स्टॉक को नष्ट किया गया, ताकि किसी भी स्तर पर कानूनी अड़चन न आए। डिस्पोजल के दौरान हर खेप का रिकॉर्ड, वजन और केस नंबर का मिलान किया गया। इसके बाद ड्रग्स को सीमेंट फैक्ट्री के उच्च तापमान वाले डिस्पोजल प्लांट में डालकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।
उच्च अधिकारी रहे मौजूद: इस बड़े ऑपरेशन के दौरान नारकोटिक्स विभाग के डीआईजी महेशचंद्र जैन स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उनके साथ विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी टीम और फैक्ट्री प्रबंधन के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और दस्तावेजीकरण किया गया।
अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ चल रही लड़ाई का अहम हिस्सा है। नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इंदौर-नीमच-मंदसौर बेल्ट ड्रग तस्करों के लिए हमेशा से एक संवेदनशील इलाका रहा है।
लेकिन बीते कुछ महीनों में लगातार की गई कार्रवाई से नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। विभाग का कहना है कि आने वाले समय में ड्रग्स की सप्लाई चेन, फाइनेंसर, लोकल नेटवर्क पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद यह साफ हो गया है कि नशे का कारोबार करने वालों के लिए अब न छूट है, न समझौता।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!