मंदिर को अपवित्र करने वाले नशेड़ी युवक गिरफ्तार: हिंदू समाज से कान पकड़कर मांगी माफी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रावजी बाजार थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाके मोती तबेला स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के सामने नशे में आपत्तिजनक कृत्य करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपियों ने सार्वजनिक रूप से गलती स्वीकार कर हिंदू समाज से कान पकड़कर माफी मांगी।
पुलिस ने आरोपी अर्पित चौहान, राज दुबे और कमल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। मोती तबेला में जेएमबी स्वीट्स के पास प्राचीन हनुमान मंदिर की दीवार पर तीन नशेड़ी युवकों द्वारा लघुशंका किए जाने का मामला सामने आया था।
घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हिंदू समाज में भारी आक्रोश था। बजरंग दल नेता तन्नू शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मात्र 24 घंटे में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों ने वीडियो बयान जारी कर गलती स्वीकारी और कहा भविष्य में ऐसा कृत्य नहीं करेंगे। उद्देश्य धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। अपने किए पर शर्मिंदा हैं।
तन्नू शर्मा ने बताया घटना को लेकर हिंदू समाज में भारी नाराजगी थी। मीडिया द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने कहा धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखना हर नागरिक का दायित्व है और इस तरह की घटनाएं सामाजिक तनाव को जन्म देती हैं। फिलहाल पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!