15 केस वाला ड्राइवर फिर ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया: 1.20 लाख रुपए का 12.50 ग्राम नशा जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने नशे के कारोबार में सक्रिय एक पुराने आरोपी को टिगरिया बादशाह रोड स्थित टीसीएस चौराहे के पास से ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। कार में बैठा आरोपी पुलिस को देखकर घबरा गया था।
संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा और तलाशी ली तो उसके पास से 12.50 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। कीमत करीब 1.20 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की है।
गिरफ्तार आरोपी अरविंद सोलंकी निवासी भीमनगर (राजेंद्र नगर) है। पुलिस के अनुसार 15 वर्ष से ड्राइवरी कर रहा है। उसके खिलाफ पहले से 15 आपराधिक प्रकरण दर्ज होना सामने आया है। इनमें आबकारी के अलावा एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के प्रकरण शामिल हैं।
क्राइम ब्रांच की टीम टिगरिया बादशाह रोड क्षेत्र में गश्त कर रही थी। टीसीएस चौराहे के पास सफेद स्विफ्ट डिजायर कार में एक संदिग्ध बैठा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह हड़बड़ा गया। टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। उसके पास 12.50 ग्राम ब्राउन शुगर मिली।
मादक पदार्थ रखने का कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं था। उसे क्राइम ब्रांच थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पता लगा रही है ब्राउन शुगर किसने सप्लाई की थी और वह किन लोगों तक पहुंचाने वाला था। पुलिस को उम्मीद है पूछताछ में नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी सामने आ सकती है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अरविंद के खिलाफ 2016 से 2024 के बीच राजेंद्र नगर, चंदन नगर, अन्नपूर्णा और द्वारकापुरी थानों में कुल 15 प्रकरण दर्ज हैं।
इनमें आबकारी एक्ट के कई मामले शामिल हैं। इसके अलावा राजेंद्र नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी कई केस दर्ज हुए हैं। 2022 में आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज होना पाया गया है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!