खबर
Top News

डॉ. डेंग के कसाईखाने का निर्माण धड़ल्ले से जारी: नगर निगम के भवन निरीक्षक ने कल ही दिया नोटिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 जनवरी 2026, 1:05 pm
शेयर करें:
डॉ. डेंग के कसाईखाने का निर्माण धड़ल्ले से जारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
114, तिलक नगर में सामने ही भगवती चिकित्सालय चलाने वाले डॉ. डेंग उर्फ डॉ. सुनील गेहलोत का कसाईखाना यानी पांच मंजिला अवैध और अनियमित भवन का निर्माण धड़ल्ले से जारी है।

नगर निगम के भवन निरीक्षक जीशान चिश्ती ने कल ही नोटिस दिया है, जिसका जवाब डॉक्टर साहब देने को तैयार नहीं दिख रहे। निगम ने देरी से नोटिस क्यों दिया, ये भी सवालों के घेरे में है।

उल्लेखनीय है कि डॉ. सुनील गेहलोत, जिन्हें डॉ. डेंग (कर्मा फिल्म के) कहा जाता है, ने 15 बाय 50 के प्लॉट पर पांच मंजिला अवैध निर्माण चालू कर रखा है, जबकि इसकी अनुमति जी+2 की ही है। यानी वे सिर्फ तीन मंजिला का ही निर्माण कर सकते हैं, लेकिन वो चार मंजिला तक का निर्माण तो कर ही रहे हैं, पांचवी मंजिल पर पेंट हाउस का निर्माण कर रहे हैं।

इस पूरी तरह अवैध और अनियमित निर्माण के अलावा उन्होंने न तो एमओएस छोड़ा है, न ही अन्य नियम कायदों का पालन किया है। जब ये भवन पूरी तरह बन जाएगा तो इससे आसपास के मकानों में हवा-पानी की दिक्कत हो जाएगी। इसके अलावा ईश्वर न करे यदि मकान में ऊपरी मंजिल पर आग या अन्य कोई इमरजेंसी हुई तो फायर ब्रिगेड का पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।

मरीजों की जान भी संकट में डाल रहे- अभी साफ नहीं है कि डॉक्टर साहब यहां नर्सिंग होम बनाएंगे या घर ही रहेगा। इस प्लॉट का नक्शा आवासीय है यानी यहां कोई आवासीय निर्माण ही हो सकता है, लेकिन डॉ. डेंग यहां नर्सिंग होम की प्लानिंग भी कर रहे हैं। यदि ऐसा हुआ तो मरीजों की जान सांसत में ही रहेगी। एक ओर तो डॉ. डेंग वैसे ही मरीजों को लूटने के लिए मनमानी फीस और दवा देते हैं, दूसरी ओर उनकी जान भी संकट में डाल रहे हैं।

यदि आवासीय भी रहेगा तो भी इसमें रहने वालों के वाहनों की पार्किंग कहां होगी, ये बड़ा सवाल है, क्योंकि इस निर्माणाधीन आलीशान भवन में कोई एमओएस नहीं छोड़ा गया है, जिसके कारण वाहनों को सड़क पर पार्किंग करना होगा, जिसके कारण मेन रोड का ट्रैफिक अस्त-व्यस्त हो जाएगा। अपनी पैसों की हवस मिटाने के लिए डॉ. डेंग न केवल नियमों, बल्कि लोगों की जान-माल से खेल रहे हैं और मनमानी पर उतारू हैं।

पत्नी के नाम पर प्लॉट- डॉ. डेंग यानी डॉ. सुनील गेहलोत की पत्नी प्रेरणा भी डॉक्टर हैं। ये प्लॉट क्र. 114 उनके नाम पर ही है। डॉक्टर साहब कह रहे हैं कि अभी तय नहीं है कि इसमें अस्पताल रहेगा या आवासीय, लेकिन जो भी होगा पूरी कॉलोनी के लिए परेशानी का सबब बनेगा, क्योंकि एमओएस न छोड़ने की स्थिति में पार्किंग सड़क पर होगी, जिससे ट्रैफिक का कचूमर निकल जाएगा और भवन भी पूरी तरह असुरक्षित होने से किसी भी परेशानी की स्थिति में रहने वालों की जान-माल संकट में पड़ जाएंगे। डॉ. डेंग तो दावा कर रहे हैं कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इससे जाहिर है कि उनका निर्माण अवैध और अनियमित है।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 4 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 4 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 4 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 4 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 5 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 5 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 5 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 5 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 5 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 5 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 5 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 5 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 5 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 5 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 5 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 5 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 6 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 6 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!