टीआई-एसीपी के बीच झूल रही दहेज की शिकायत: पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद भी चल रहा आनाकानी का खेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फर्स्ट बटालियन के एक सिपाही की दहेज प्रताड़ना से परेशान पत्नी अब पुलिस की प्रताड़ना का शिकार हो रही है। महिला थाना टीआई और एसीपी हीरा नगर दोनों ही कार्रवाई के बजाय गेंद एक-दूसरे के पाले में फेंक रहे हैं। पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद भी सिपाही का नाम सामने आने के कारण केस दर्ज करने में आनाकानी का खेल चल रहा है।
खुलासा फर्स्ट ने कल के अंक में खुलासा किया था कि नंदा नगर निवासी मनीषा ने पति अमितसिंह नरुका, सास रमा देवी, ननद अर्चना व बहनोई राजकुमार चौहान पर दहेज के लिए वर्षों से मानसिक, शारीरिक और आर्थिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। 8 मई को पति ने इलाज के बहाने उसे अधिक मात्रा में नींद की गोलियां खिलाईं, जिससे उसे आईसीयू में भर्ती होना पड़ा।
विरोध पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। समझौते पर वह लौटी, लेकिन प्रताड़ना जारी रही। अब वह शिकायत लेकर महिला और हीरा नगर थाने के चक्कर लगा रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। अमित सिंह ने सरकारी क्वार्टर में बहन और बहनोई को रखा है।
बयान लेकर कहा एसीपी से मिलो : मनीषा के परिजन के अनुसार वे लोग मंगलवार को जनसुनवाई में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मिले थे। उन्होंने एसीपी रुबीना मिजवानी को जांच और कार्रवाई का कहा था।
एसीपी ने महिला थाना टीआई श्रद्धा यादव से बात की, लेकिन न तो हीरा नगर थाने में और न ही महिला थाने में आरोपियों पर केस दर्ज किया गया।
पति के इशारे पर सहायिका कर चुकी हमला
जानकारी के अनुसार 1 जुलाई को मनीषा ने पति अमितसिंह नरुका, घरेलू सहायिका पूजा खंडारे, उसके पति आनंद खंडारे और बेटे अभय खंडारे पर केस दर्ज कराया था। पुलिस को बताया था कि 24 जून को पति ने उसे झूठे तंत्र-मंत्र के आरोप में मारपीट कर घर से निकाल दिया था।
30 जून को वह अपनी भाभी प्रीति जादौन के साथ कपड़े लेने जा रही थी, तभी पूजा मिली और बात करने के बहाने घर ले गई। वहां पूजा ने पति अमित से लाउड स्पीकर पर बात कराई, जिस पर पति ने कहा कि आज इसे खत्म कर दो। इसके बाद पूजा, आनंद और अभय ने लाठी व धारदार वस्तु से हमला कर दिया।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!