आखिरकार दर्ज हुआ सिपाही पर दहेज का केस: कमिश्नर ने हस्तक्षेप किया; तब बेकफुट पर आई महिला थाना टीआई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दो दिन पहले खुलासा फर्स्ट ने फर्स्ट बटालियन के सिपाही द्वारा पत्नी को दी जा रही दहेज प्रताड़ना का खुलासा किया था। इतना ही नहीं उसके इशारे पर घरेलू सहायिका के द्वारा पत्नी से मारपीट किए जाने को लेकर भी कल के अंक में खबर प्रकाशित की थी।
वहीं, पत्नी द्वारा पति और ससुरालवालों पर दहेज का केस दर्ज कराने के लिए की जा रही जद्दोजहद के बारे में भी बताया था। आखिरकार कल पीड़िता को राहत मिली और महिला थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। हालांकि, इसके लिए पुलिस कमिश्नर को हस्तक्षेप करना पड़ा।
महिला थाना पुलिस के अनुसार नंदा नगर निवासी मनीषा नरुका (36) ने सिपाही पति अमित सिंह नरुका निवासी सेक्टर-ए सुखलिया, सास रामादेवी, ननद अर्चना चौहान और बहनोई राजकुमार निवासी हाईराइज बिल्डिंग के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज कराया है। बताया कि दिसंबर 2010 में हुई शादी के बाद से ही आरोपी उसे दहेज कि मांग को लेकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देते थे।
15 लाख के लिए सताता है पति
महिला थाना पुलिस ने पिंकी उर्फ मेघा कुरील (29) निवासी गोमटगिरी नर्मदा परिसर ब्लाॅक-ए (गांधी नगर) ने प्राइम पार्क कालोनी लिम्बोदी में रहने वाले पति हर्षराज कुरील पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दिसंबर 2023 से ही पति उसे दहेज में 15 लाख रुपए लाने की मांग करते हुए गाली-गलौज व मारपीट कर प्रताड़ित करता आ रहा है।
लगाना पड़ा एड़ी-चोटी का जोर
परिजन के अनुसार कहते हैं पुलिस पीड़ित महिलाओं की सुनवाई करती है, लेकिन मनीषा के मामले में उलटा ही हुआ। कार्रवाई के बजाय पुलिस थानों और अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़े। मंगलवार को जनसुनवाई में गए।
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए, इसके बाद भी एसीपी रुबीना मिजवानी ने हीरा नगर थाना पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश नहीं दिए। विधायक रमेश मेंदोला के माध्यम से भी पुलिस कमिश्नर से बात की गई, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई।
वहीं, महिला थाना पुलिस ने तो सबसे ज्यादा परेशान किया। कल दोपहर को एक बार फिर पुलिस कमिश्नर कार्यालय गए। वहां से महिला टीआई श्रद्धा यादव को केस दर्ज के निर्देश दिए गए, लेकिन वे सिर्फ अमित सिंह नरुका और सास रामादेवी पर ही केस दर्ज करने को लेकर अड़ गई, जबकि मनीषा को प्रताड़ना देने में अमित सिंह की बहन और बहनोई भी शामिल रहते थे। हम लोग एक बार फिर पुलिस कमिश्नर कार्यालय गए। वहां पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने टीआई श्रद्धा यादव को बुलवाया, तब कहीं जाकर मामले में केस दर्ज हुआ।
संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला:ऑनलाइन बैटिंग करवाने वाला सटोरिया और हवाला कारोबारी आरोपियों की बैरक बदलने का अधिकारियों पर बना रहा है दबाव

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन

देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला:कौन बोले; रिजर्वेशन रोकने वकीलों को दिए इतने करोड़,फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज:दोस्ती की आड़ में डेढ़ करोड़ के सोने पर हाथ साफ

क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए:पहले लाखों रुपए हारा, फिर खुद बन गया बुकी

देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर:एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम; वेस्टइंडीज के साथ कल होना है टी-20 मुकाबला

साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका:जांच के बाद होगा खुलासा

औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग:कंपनी में मची अफरा-तफरी; सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर, पांच दमकलों ने पाया काबू

प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी:वजह- तारीख, जगह और पीड़िताएं अलग-अलग

घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर:गरबा स्थलों पर सीसीटीवी; फेस रिकग्नाइज कैमरों से होगी निगरानी

शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल:तीन स्नेचर गिरफ्तार

भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा:कर्मचारी की मौत; 11 साल का बेटा घायल, खुद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे MLA

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला:इतने मिनट में बिक गईं सभी टिकटें; रीसेल वेबसाइटों पर हजारों में दाम, इतने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की तैयारी

बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल:छात्रा को फ्लैट पर बुलाया दोस्त को थमाया चाकू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!