विशेष राजस्व वसूली अभियान में दोहरे मापदंड: खालसा स्कूल-कॉलेज को किया सील; खान बहादुर स्कूल को दी राहत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम द्वारा कर एवं गैर कर राजस्व वसूली अभियान के तहत चलाए गए विशेष वसूली अभियान के दौरान निगम अफसरों के दोहरे मापंदड से कहीं स्कूल-कॉलेज सील कर दिए गए तो कहीं स्कूल को राहत दी गई। इसके चलते एक दिन के विशेष अभियान में निगम ने करीब 8 करोड़ रुपए से अधिक वसूले, लेकिन अभियान के दौरान की जाने वाली कार्रवाई को लेकर चर्चा का दौर शुरू हो गया है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देशन में एक दिनी विशेष वसूली अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व निगम राजस्व विभाग के अपर आयुक्त ने किया। अभियान के दौरान अफसरों द्वारा बकाया वसूली को लेकर दोहरे मापदंड अपनाए जाने के आरोप लग रहे हैं। कहा जा रहा है राजमोहल्ला स्थित खालसा स्कूल व कॉलेज का टैक्स बकाया होने पर उन्हें सील कर दिया गया, जबकि जावरा कंपाउंड स्थित खान बहादुर स्कूल को राहत दे दी गई।
इस तरह निगम अफसरों की वसूली अभियान में दोहरी नीति अपनाई जाने पर चर्चा का दौर शुरू हो गया है। हालांकि निगम ने एक दिन के वसूली अभियान के दौरान कई संपत्तियों को जब्त व कुर्क करने के साथ ही सील करने की कार्रवाई करते हुए 8 करोड़ रुपए से अधिक राजस्व वसूल किया।
सील करने और जब्ती व कुर्की की कार्रवाई
प्रभारी राजस्व निरंजन सिंह चौहान ने बताया कि शासन के निर्देश पर चलाए गए विशेष राजस्व वसूली अभियान के तहत निगम राजस्व विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान भवन व प्रतिष्ठान को सील करने के साथ ही जब्ती व कुर्की की कार्रवाई की गई।
इसके चलते जोन क्रमंाक 19 वार्ड क्रमांक 41 में स्थित मयूर हॉस्पिटल पर करीब 12 लाख 5939 रुपए टैक्स बकाया होने पर उसे सील किया गया। होटल लॉर्ड्स पर बकाया राशि होने पर सील किया। जोन क्रमांक 13 वार्ड क्रमांक 74 स्थित सांघी टोयोटा पर बकाया राशि होने पर सील किया गया।
इसके साथ ही जोन क्रमांक 07 वार्ड क्रमांक 34 में हाई स्ट्रीट अपोलो एवं वार्ड 32 अंतर्गत द हब बिल्डिंग पर 48 लाख रुपए टैक्स बकाया होने से जब्ती व कुर्की की कार्रवाई की गई। इसके बाद बकाया राशि जमा कराई गई। जोन 20 वार्ड 5 के में सोमेश गार्डन पर 10 लाख 92646 रुपए टैक्स बकाया होने पर जब्ती व कुर्की की कार्रवाई की गई।
इस दौरान वर्जुयस हेल्प केयर लिमिटेड कंपनी के संस्थान पर 20 लाख रुपए टैक्स बकाया होने पर जब्ती व कुर्की की कार्रवाई की गई। इसके बाद भवन स्वामी द्वारा बकाया राशि का चेक दिया गया।
जोन क्रमांक 22 वार्ड क्रमंाक 31 में स्कीम नंबर 54 में 02 भवन तथा वार्ड क्रमंाक 36 में मनोहरलाल कनरिया पता क्लिफ्टन प्राइड पर 3 लाख 26713 रुपए टैक्स बकाया होने पर तीनों भवनों पर जब्ती व कुर्की की कार्रवाई की गई।
जोन 07, वार्ड 33 में कबीटखेड़ी स्थित भवन पर 1 लाख 75000 रुपए टैक्स बकाया होने पर तथा वार्ड 32 में दी हब स्कीम नंबर 78 पार्ट 2 पर टैक्स राशि बकाया राशि होनेे पर दोनों भवनों को सील करने की कार्रवाई की गई।
इसी तरह जोन क्रमंाक 17 वार्ड क्रमंाक 18 अंतर्गत नजमी स्टीम सांवेर रोड पर 2 लाख 25133 रुपए टैक्स बकाया होने पर तथा मेटल पाइप सांवेर रोड पर 56 लाख 85860 टैक्स बकाया होने पर जब्ती व कुर्की की कार्रवाई की गई।
जोन 10 वार्ड 43 ओल्ड पलासिया स्थित अंगारा रेस्टोरेंट पर 2 लाख 75000 रुपए टैक्स बकाया होने पर उसे सील करने की कार्रवाई की गई, सील करने के बाद बकाया राशि जमा कराई गई।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’:पांच महीने से भुगतान का इंतजार; लेबर इंस्पेक्टर पर मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप

एच1एन1 को लेकर अलर्ट:सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

पुलिस में बड़ा फेरबदल:आठ अधिकारियों के तबादले; 3 सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय भेजे, तीन थानों में नए टीआई

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर

वीडियो देखिये, फोरलेन मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना खत्म:सीएम के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस; खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा

फिर सड़क पर उतरेंगे युवा:CJP निकालेगी मार्च; सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

आम आदमी भी बुक कर सकेगा रेस्ट हाउस:प्रदेश के विश्राम भवनों में ऑनलाइन कमरे-हॉल की बुकिंग शुरू; किराया भी बढ़ा

होटल कांड के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन:ब्लॉक अध्यक्ष को पार्टी से किया निष्कासित; लड़कियों के साथ पकड़ाए थे नेता

कावड़ यात्रा में घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो:26 श्रद्धालु घायल; ड्राइवर भागा तो लोगों ने पीछा कर पकड़ा

चीनी की कीमतों में जल्द आ सकती है नरमी:इस संगठन ने किया दावा; देश में पर्याप्त स्टॉक, त्योहारों की मांग की चिंता नहीं

बी.कॉम छात्रों को बांट दिया गलत पेपर:पूरे साल पढ़े सिलेबस से एक भी सवाल नहीं आया; विवि में हंगामा, कुलसचिव बोले- कोई नहीं होगा फेल

जमीन कब्जाने के आरोपी के घर पहुंची पुलिस:फर्जी दस्तावेज किए जब्त; भूमि खाली कराने के नाम पर मांगता था रुपए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:चंपत के तीखे सवाल...संतों ने पूछा था- क्या नृपेंद्र मिश्र खलनायक की भूमिका निभा रहे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!