चारधाम यात्रा के बीच मौसम का डबल अटैक: केदारनाथ में बर्फबारी; सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक लैंड स्लाइडिंग; तीर्थयात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
चारधाम यात्रा के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। अनगिनत श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र केदारनाथ मंदिर में बर्फबारी हो रही है। इससे वहां जमा श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ श्रद्धालुओं ने खुलासा फर्स्ट को बताया कि सोनप्रयाग से लेकर गौरीकुंड तक लगातार लैंड स्लाइडिंग हो रही है। इससे तीर्थयात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह से ही क्षेत्र में मौसम खराब बना हुआ है। निचले इलाकों में लैंड स्लाइडिंग और बारिश हो रही है, जबकि ऊंचाई पर बर्फ गिरने से तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले मार्ग पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है।
बारिश और बर्फबारी के चलते रास्तों पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे यात्रियों को पैदल मार्ग पर काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर तैनात टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं और यात्रियों से भी अपील की है कि मौसम को देखते हुए ही आगे बढ़ें।
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, फिलहाल यात्रा पूरी तरह बंद नहीं की गई है, लेकिन खराब मौसम को देखते हुए रुक-रुक कर आवाजाही नियंत्रित की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर एसडीआरएफ और पुलिस बल को भी अलर्ट पर रखा गया है।
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक इसी तरह के हालात बने रहने की संभावना जताई है। ऐसे में चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे गर्म कपड़े, रेनकोट और जरूरी दवाइयां साथ रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। लगातार बदलते मौसम के बीच प्रशासन की कोशिश है कि यात्रा सुरक्षित और सुचारु बनी रहे, लेकिन फिलहाल मौसम यात्रियों की परीक्षा लेता नजर आ रहा है।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!