अनियमितताओं के बाद बदल गई दान की गिनती व्यवस्था: पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सख्त सुरक्षा नियम लागू; निर्धारित सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं के सामने आने के बाद मंदिर प्रशासन ने दान गिनती की पूरी प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत अब चढ़ावे की गिनती जमीन पर बैठकर की जाएगी और काउंटिंग हॉल में मोबाइल फोन, कैमरा और बैग ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव दान प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। काउंटिंग के दौरान कर्मचारियों के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं, जिनके तहत केवल निर्धारित सुरक्षा जांच के बाद ही उन्हें काउंटिंग हॉल में प्रवेश मिलेगा।
बिना जेब वाले ड्रेस में होगी एंट्री
नई व्यवस्था के अनुसार काउंटिंग में शामिल कर्मचारियों को बिना जेब (पॉकेट) वाली निर्धारित ड्रेस पहननी होगी। इसके साथ ही हॉल में प्रवेश से पहले दो चरणों की सुरक्षा जांच की प्रक्रिया से गुजरना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, बैग या निजी सामान को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
जमीन पर बैठकर होगी नोटों की गिनती
पहले जहां दान की गिनती टेबल और कुर्सियों पर की जाती थी, वहीं अब इसे जमीन पर बैठकर किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि इससे निगरानी आसान होगी और प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी। पूरी गिनती प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की जाएगी।
सख्त निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था
नई व्यवस्था के तहत काउंटिंग हॉल में प्रवेश के दौरान जूते-चप्पल बाहर ही उतारने होंगे और प्रत्येक कर्मचारी की कड़ी जांच की जाएगी। प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि पूरी प्रक्रिया पर वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी रहे।
चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद बदलाव
यह कदम उस कथित चढ़ावा चोरी मामले के बाद उठाया गया है, जिसमें जांच एजेंसियां दान की प्रक्रिया और प्रबंधन को लेकर जांच कर रही हैं। मामले के सामने आने के बाद मंदिर प्रशासन ने व्यवस्था को और अधिक सख्त और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित समाचार

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा खाटू श्याम का दरबार:दर्शन को उमड़े एक लाख से अधिक श्रद्धालु

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

नशाखोरी और अपराध सीसीटीवी में होंगे कैद:पुलिस और जनता मिलकर करेंगे बस्ती की निगरानी

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया तस्कर:आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो के प्रकरण भी दर्ज हैं

कपिलेश्वर कार्तिक मेले का शुभारंभ:मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने पूजन कर किया ध्वजारोहण, 23 नवंबर को होगा भव्य हरिहर मिलन

फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी से करोड़ों का खेल:मालिक की मौत के बाद भी नितिन अग्रवाल बेचता रहा जमीन

पार्टी में भाई को बुलाने पर भड़का इवेंट संचालक:युवती को पीटा

भाजपा नेता को आया अटैक:हालत बेहद नाजुक

रिपोर्ट कार्ड खुलते ही गई टीआई सतीश पटेल की कुर्सी:पुलिस कमिश्नर ने किया डीसीपी कार्यालय अटैच; प्रशिक्षण में भेजा

टॉवर डंप एनालिसिस से किया जाएगा लॉरेंस गैंग का खुलासा:कॉलोनाइजर की कॉलोनी में गोलियां चलाने वाला अब तक अज्ञात; पुलिस कमिश्नर ने जांच क्राइम ब्रांच और एसआईटी को सौंपी

स्वच्छता के बाद अब इस मामले में इंदौर ने लहराया परचम:देश में आया नंबर-1; दिल्ली में मिला सम्मान

गोशाला में गोवंश की मौतों पर आक्रोश:जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर

सड़कों पर नागरिकों की ‘तीसरी आंख’ बना ट्रैफिक साथी ऐप:अपने फोन में ऐसे करें डाउनलोड; इस तरह पुलिस तक पहुंचाएं सूचना

घाट पर कंटेनर पलटने से हाईवे जाम:हटाने पहुंची क्रेन भी पलटी; एक किलोमीटर तक लगी वाहनों की कतार, यात्री और राहगीर परेशान

मासूम पर झपटा आवारा कुत्ता, प्लास्टिक सर्जरी की नौबत:गाल पर लगे 8 टांके; बचाने आई मां को भी काटा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!