चेक बाउंस मामले में डॉ को 6 माह की सजा: 7.03 लाख प्रतिकर देने का आदेश; 6 साल चली मामले की सुनवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिला न्यायालय इंदौर ने चेक बाउंस के एक मामले में ग्रेटर कैलाश हॉस्पिटल के स्वामी डॉ. अनिल बंडी को दोषी करार देते हुए 6 माह की सजा सुनाई है। साथ ही न्यायालय ने उन्हें शिकायतकर्ता को 7 लाख 3 हजार 500 रुपए प्रतिकर के रूप में अदा करने का आदेश दिया है। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (JMFC) रूपम तोमर की अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया।
2018 में लिए थे 5 लाख रुपए उधार
प्रकरण के अनुसार, वर्ष 2018 में व्यापारी अंकित मंगल से डॉ. अनिल बंडी ने 5 लाख रुपए उधार लिए थे। यह राशि कथित तौर पर 1.15 प्रतिशत ब्याज की दर से एक वर्ष के लिए ली गई थी। निर्धारित अवधि के बाद मूल राशि और ब्याज का भुगतान नहीं होने पर विवाद शुरू हुआ।
शिकायतकर्ता के मुताबिक भुगतान के लिए दिया गया 5 लाख रुपए का चेक बाउंस हो गया। इसके बाद अंकित मंगल ने वर्ष 2020 में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया।
करीब 6 साल चली मामले की सुनवाई
मामले में करीब छह साल तक सुनवाई चली और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। ट्रायल के दौरान आरोपी की ओर से बचाव में कहा गया कि संबंधित चेक का दुरुपयोग किया गया है। हालांकि अदालत के समक्ष यह साबित नहीं किया जा सका कि चेक शिकायतकर्ता के पास किस परिस्थिति में पहुंचा। दोनों पक्षों की दलीलें और उपलब्ध साक्ष्य देखने के बाद न्यायालय ने डॉ. अनिल बंडी को चेक बाउंस के मामले में दोषी माना।
7,03,500 प्रतिकर देने का आदेश
न्यायालय ने 5 लाख रुपए की मूल चेक राशि के साथ ब्याज, परिवाद खर्च और कोर्ट फीस सहित कुल 7 लाख 3 हजार 500 रुपए प्रतिकर के रूप में शिकायतकर्ता को देने के आदेश दिए। साथ ही अपराध सिद्ध होने पर डॉ. अनिल बंडी को 6 माह की सजा सुनाई गई। मामले में शिकायतकर्ता अंकित मंगल की ओर से अधिवक्ता अनीस अहमद कुरैशी, अभिषेक तिवारी और अजहर बैग ने पैरवी की।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!