रंगपंचमी गेर में डीजे-बाजों पर प्रतिबंध: कलेक्टर की बैठक में दी गई हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रंगपंचमी का पर्व परंपरागत उत्साह और उल्लास के साथ मनेगा। निर्धारित मार्गों से विभिन्न संस्थाओं द्वारा रंगारंग गेर निकाली जाएगी। पूरे शहर में रंगों का उत्सव देखने को मिलेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है गेर में किसी भी प्रकार का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
गेर की तैयारी और व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा की विशेष उपस्थिति में बैठक हुई। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, डीसीपी आनंद कलादगी, एडीएम रोशन राय सहित प्रशासन, पुलिस और आयोजन समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
निर्धारित मार्गों से निकलेंगी गेर
बैठक में बताया गया गेर आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में हैं। ये परंपरागत मार्गों से ही निकलेगी। राधा-कृष्ण फाग यात्रा के साथ टोरी कॉर्नर, मारल क्लब और संगम कॉर्नर सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा गेर निकाली जाएगी। कलेक्टर ने आयोजकों से कहा गेर तय समय और निर्धारित क्रम से निकाली जाए तथा अनुशासन और शालीनता बनाए रखी जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए गेर में डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे और अश्लील व अभद्र गीत नहीं बजाए जाएंगे। केवल अनुमति प्राप्त वाहन ही शामिल होंगे और वाहन चालकों के पास लाइसेंस अनिवार्य रहेगा।
ड्रोन, सीसीटीवी से होगी निगरानी
डीसीपी आनंद कलादगी ने बताया गेर मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। मार्ग को सेक्टरों में बांटकर बल तैनात किया जाएगा। ड्रोन, सीसीटीवी और वीडियो कैमरों से लगातार निगरानी रखी जाएगी। हुड़दंग, हथियार या नशे की हालत में पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा पर ध्यान
गेर मार्ग की ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। राजवाड़ा सहित कई ऊंची इमारतों को चिह्नित कर उनकी निगरानी की जाएगी। अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग सतर्क रहेंगे।
केमिकल रंग और रामरज पर प्रतिबंध
गेर में केमिकल रंग, रामरज, मास्क और पुंगी के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। स्वागत मंच सड़क की एक ही ओर लगाए जाएंगे और उनकी चौड़ाई निर्धारित सीमा के भीतर रखी जाएगी।
आपात सेवा की रहेगी व्यवस्था
आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और चिकित्सकों की व्यवस्था की जाएगी। गेर मार्ग पर कई स्थानों पर एम्बुलेंस तैनात रहेंगी तथा मेडिकल कैंप में स्ट्रेचर व्यवस्था भी रहेगी।
बैठक के समय पर आपत्ति
आयोजक कमलेश खंडेलवाल ने कहा गेर की तैयारी को लेकर बैठक होली से पहले आयोजित होना चाहिए ताकि व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से लागू किया जा सके। गेर का माहौल मस्ती और उल्लास से भरा होता है, इसलिए कुछ नियमों में व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाया जाए।
यातायात रहेगा प्रभावित
रंगपंचमी के दिन सुबह 6 बजे से गेर मार्ग और राजवाड़ा क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश और पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। सिटी बसों और भारी वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहेगा। आम नागरिकों के लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे गेर के दौरान शांति और अनुशासन बनाए रखें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें। कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया इंदौर की गेर शहर की परंपरा का प्रतीक है। इसे लेकर सभी गेर संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
गेर मार्ग पर यातायात का फ्लो सुचारू रखने, ध्वनि प्रदूषण कम करने और व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर है। गेर में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी को देखते हुए आयोजकों को स्वयं के वालंटियर लगाने की सलाह दी गई है, ताकि प्रशासन को सहयोग मिल सके।
डरावने मास्क, सीटी और तेज आवाज वाले बाजों पर प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पिछले वर्ष राजवाड़ा पर हुई घटना को देखते हुए इस बार सुरक्षा और व्यवस्थाएं और अधिक मजबूत की गई हैं।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए रहेंगे वालंटियर
आयोजन के लिए वालंटियर व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। महिला वालंटियर भी तैनात रहेंगी और सभी वालंटियर को पहचान पत्र दिए जाएंगे। पुलिस ने आयोजकों से कहा है गेर में शामिल वाहनों और ड्राइवरों की पूरी जानकारी पहले से उपलब्ध कराएं। ड्राइवरों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जाएगी।
संबंधित समाचार

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!