सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां: नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

सफाईकर्मियों के उग्र आंदोलन से गहराया संकट
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सफाईकर्मियों के नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर जारी आंदोलन का असर अब जमीनी स्तर पर विकराल रूप में दिखाई देने लगा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में लगातार शीर्ष स्थान हासिल करने वाले इंदौर की सफाई व्यवस्था इस हड़ताल के चलते पूरी तरह चरमरा गई है।
सभी प्रमुख इलाकों और अंदरूनी गलियों में सफाई व्यवस्था ठप है। घरों से कचरा उठाने वाली गाड़ियां कई इलाकों में पहुंची ही नहीं और जहां गाड़ियां भेजी भी गईं, वहां हेल्पर नदारद थे।
एमआईजी थाने के सामने, नेहरू नगर, विकास नगर, अमर टेकरी, रुस्तम का बगीचा, पलासिया, एमजी रोड, खजराना और मालवा मिल क्षेत्रों में हालात बेहद खराब हैं।
सड़कों और गलियों में झाड़ू न लगने के कारण जगह-जगह गीला और सूखा कचरा पट गया, जिससे लोगों का निकलना दूभर है। कचरा गाड़ियां न आने से लोग सड़क पर ही कचरा फेंक रहे हैं, जिससे दुर्गंध फैल रही है।
आक्रोशित सफाईकर्मी निगम मुख्यालय का घेराव कर रहे हैं और भीषण धूप के बीच घंटों बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। यह आंदोलन वाल्मीकि सेना मार्शल कौम के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर संतोष कल्याणे के नेतृत्व में तथा 30 से अधिक कर्मचारी यूनियनों, वाल्मीकि समाज की चारों पंचायतों (महावाल्मीकि पंचायत, वरिष्ठ जमींदारी पंचायत, सकल छावनी पंचायत अध्यक्ष पटेल लेखराज नरवले व महामना लश्करी पंचायत) के समर्थन से चलाया जा रहा है। मंगलवार और बुधवार को आंदोलनकारियों ने नगर निगम मुख्यालय के सामने डेरा डाले रखा।
जब निगम प्रशासन ने श्रमिक क्षेत्रों और कुछ मोहल्लों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए गाड़ियां रवाना करने की कोशिश की तो हड़ताली कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को रोक दिया। यानी निगम के पास कचरा उठाने वाले वाहन तो मौजूद थे, लेकिन उन्हें चलाने वाले हाथ हड़ताल पर थे।
इंदौर शहर में रोजाना रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों से मिलाकर 1000 टन से भी अधिक कचरा निकलता है, जिसे 500 से ज्यादा अत्याधुनिक वाहनों के जरिए ट्रेंचिंग ग्राउंड तक निष्पादित करने के लिए पहुंचाया जाता है। सफाईकर्मियों के काम बंद करने से यह पूरी लॉजिस्टिक चेन बुरी तरह टूट गई है।
यद्यपि नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने प्रमुख सड़कों और वीआईपी रास्तों की सफाई के लिए बड़ी-बड़ी मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीनें सड़क पर उतारीं, लेकिन ये भारी मशीनें तंग गलियों और मोहल्लों के भीतर जाकर सफाई करने में पूरी तरह असमर्थ साबित हुईं।
संबंधित समाचार

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!