धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार डायरेक्टर को रिमांड के बाद भेजा जेल: दो षड्यंत्रकारियों की पुलिस कर रही है तलाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जीआरवी बिस्कुट प्रा.लि. कंपनी के साथ धोखाधड़ी में गिरफ्तार डायरेक्टर संजय कलवानी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपी संजय कलवानी का रिमांड पूरा होने के बाद यह कार्रवाई की गई।
षड्यंत्रकारियों के नाम बताए
पूछताछ में आरोपी संजय कलवानी ने षड्यंत्रकारियों के नाम रशियन नागरिक गौरव अहलावत और विजय पांचाल के रूप में बताए हैं। बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर के अनुसार अभी कलवानी को जेल भेज दिया गया है।
तलाश में दबिशें दी जा रही
बाणगंगा पुलिस के अनुसार, अब दोनों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। इसकी भनक लगते ही दोनों भूमिगत हो गए हैं। उम्मीद थी कि पुलिस फिर आरोपी संजय कलवाली को कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड ले सकती है। इससे पहले दो बार आरोपी संजय कलवानी को रिमांड पर लिया गया था।
खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाया मामला
उल्लेखनीय है कि, 19 फरवरी को जीआरवी बिस्कुट कंपनी के डायरेक्टर रहे आरोपी संजय कलवानी के खिलाफ कंपनी के शेयर होल्डर दिनेश मनवानी बाणगंगा थाने में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया था। खुलासा फर्स्ट ने इस पूरे मामले को प्रमुखता से उठाया था।
आरोपी को रिमांड पर लिया था
आरोपी कलवानी को पुलिस ने पहले दो दिनों के रिमांड पर लिया था। इसके बाद दूसरी मर्तबा तीन दिनों के लिए रिमांड पर लिया। पूछताछ में संजय कलवानी ने कंपनी के शेयर होल्डर रहे रशियन नागरिक गौरव अहलावत के इशारे पर उसके खिलाफ कोर्ट में दायर परिवाद वापस लेने की बात बताई है।
चूंकि कलवानी को कंपनी के अन्य शेयर धारकों ने बोर्ड ऑफ रिजोल्यूशन का अधिकार दे रखा था।
खाते में ट्रांसफर किए पैसे
इसके तहत उसे केस में प्रोसिडिंग करने, साईन करने, वैरिफाई करने, समस्त शपथ-पत्र देने, वकील-पत्र पर हस्ताक्षर करने और अन्य कानूनी कार्रवाई के अधिकार थे। इन्हीं का दुरुपयोग कर उसने आपराधिक षडयंत्र रचकर गौरव अहलावत को फायदा पहुंचाया था।
बताते हैं इसके एवज में गौरव अहलावत ने रशिया से उसके खाते में पैसे ट्रांसफर किए थे। ये बयान संजय कलवानी ने बाणगंगा पुलिस को दिया है।
कंपनी का जीएसटी नंबर भी कराया था सस्पेंड
खुलासा फर्स्ट को सूत्रों से ये भी पता चला है कि आरोपी संजय कलवानी ने गौरव अहलावत के इशारे पर कंपनी को दिवालिया करने की ठान ली थी। इसके चलते आरोपी कलवानी ने विजय पांचाल के साथ जाकर कंपनी का जीएसटी नंबर सस्पेंड कराया था।
इसके लिए उसने कंपनी के बोर्ड रिजोल्यूशन का फर्जी नंबर बनाया था। ये बात भी संजय कलवानी ने बाणगंगा पुलिस को अपने बयान में कही है। अब पुलिस गौरव और विजय पांचाल की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
संबंधित समाचार

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!