खबर
Top News

गरबा पंडालों में भक्ति की धूम: पारंपरिक गरबों से जीवंत शहर; भक्ति भाव से मां की आराधना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अक्टूबर 2026, 1:58 pm
शेयर करें:
गरबा पंडालों में भक्ति की धूम

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शारदीय नवरात्रि के अवसर पर इंदौर के विभिन्न क्षेत्रों—जैसे सैटेलाइट टाउनशिप, स्काय लाइन रिसॉर्ट और ब्लू लोटस गार्डन में भव्य गरबा महोत्सव आयोजित हो रहे हैं। पारंपरिक वेशभूषा में सजी मातृशक्ति, नन्ही बच्चियों की प्रस्तुतियां और पौराणिक नाट्य मंचनों ने पूरे शहर को पूरी तरह भक्तिमय और उल्लास से सराबोर कर दिया है।

सजा सप्तशृंगी माता का दरबार, उमड़े भक्त
जयरामपुर कॉलोनी स्थित श्री बाबल साईं मंदिर में सार्वजनिक महोत्सव समिति द्वारा 33वें वर्ष शारदीय नवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है। समिति अध्यक्ष प्रकाश लालवानी और सचिव अनिल आगा ने बताया कि इस बार महाराष्ट्र के वाणी स्थित विश्व प्रसिद्ध माता सप्तश्रृंगी देवी की प्रतिकृति और मंदिर की हूबहू झांकी बनाई गई है।

बंगाल के कलाकार प्रतिमा का निर्माण और शृंगार कर रहे हैं। प्रतिदिन शाम 7 बजे से दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन, पूजन, कन्या भोज, आरती, भजन संध्या, गरबा-रास और प्रसाद वितरण सहित धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। 20 अक्टूबर तक चलने वाले उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

गरबा महोत्सव में जीवंत हुई राजपूताना शौर्य गाथा
स्कीम 71 रिंग रोड स्थित ब्लू लोटस गार्डन पर बीती रात राजस्थान की राजपूताना और मारवाड़ी संस्कृति का अनूठा समन्वय देखने को मिला, जब संस्था माहेश्वरी कुटुंब की मेजबानी में चल रहे गरबा रास महोत्सव में शामिल 800 से अधिक मातृशक्ति ने अपनी प्रस्तुतियो से हजारों दर्शकों को सम्मोहित बनाए रखा।

मां की आराधना के इस महोत्सव में दिनोदिन प्रतिभागियों के साथ ही दर्शकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। महोत्सव संयोजक शारदा-प्रकाश अजमेरा ने बताया कि गुजरात की इवेंट टीम के प्रख्यात प्रशिक्षकों के निर्देशन में चल रहे महोत्सव में राजपूताना शौर्य को प्रतिबिंबित करने वाले गीतों और वाद्य यंत्रों की जोशीली सुर लहरियों ने जहां प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया, वहीं हजारों दर्शक भी ताल से ताल और कदम से कदम मिलाकर थिरके बिना नहीं रहे।

माता की आराधना के बाद मारवाड़ी परिधान में सजी-धजी मातृशक्ति का अलौकिक सौंदर्य और उनकी प्रस्तुतियों की भाव भंगिमाएं पूरे समय खचाखच भरे परिसर को बांधे रही। सनातन संस्कृति का देश-विदेश में डंका बजाने वाले भागवताचार्य पं. पुष्पानंदन पवन तिवारी एवं पं. मयंक व्यास, भजन गायक भोंपूजी, मप्र वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अरविंद बागड़ी, रमेश गुप्ता, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, पार्षद जीतू राठौर, आशीष गुप्ता, राखी विजयवर्गीय, मनोहर धवन सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों और माहेश्वरी तथा वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने भी गरबा स्थल पहुंचकर मातृशक्ति का उत्साहवर्धन किया।

अतिथियों का स्वागत संयोजक शारदा प्रकाश अजमेरा, महेश मूंगड़, सत्यनारायण बाहेती, मनोज छापरवाल, अजय झंवर, कैलाश जाजू, रुपेश भूतड़ा, श्रीमोहन सोमानी, अशोक इनानी, पुष्प माहेश्वरी, राजेश गट्टानी, गोपाल राठी, मधुसूदन भल्लिका आदि ने किया।

मां काली, भगवान नृसिंह की भव्य

नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मोहा मन
नवरात्रि के अंतिम दिनों में क्षेत्र के गरबा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। गरबा और डांडिया की उमंग के बीच धार्मिक एवं पौराणिक प्रसंगों पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

पुष्प विहार एक्सटेंशन में मां काली पर आधारित भव्य नाट्य मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रभावशाली अभिनय और सशक्त प्रस्तुति के माध्यम से मां काली के दिव्य स्वरूप, शक्ति और अधर्म के विनाश का संदेश दिया गया। इस आयोजन ने दर्शकों को सनातन संस्कृति की समृद्ध परंपराओं और आध्यात्मिक चेतना से भी जोड़ा।

अमृत पैलेस कॉलोनी में भगवान विष्णु के चतुर्थ अवतार भगवान नरसिंह की भव्य एवं प्रेरणादायी नाट्य प्रस्तुति हुई। इसमें भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति, ईश्वर के प्रति विश्वास और सत्य के प्रति निष्ठा को सजीव रूप में दर्शाया गया। भगवान नरसिंह के अवतार के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सच्ची भक्ति की शक्ति अडिग होती है और अधर्म का अंत निश्चित है।

जिसकी दीवानी ब्रज की हर बाला.. वो किसना है...
बिजलपुर मुंडी के समीप स्थित सेटेलाइट टाउनशिप में गुजराती व हिंदी गरबों की प्रस्तुति से रोमांच बढ़ता जा रहा है। कॉलोनी के दुर्गा माता मंदिर के प्रांगण में गरबे हो रहे हैं और दिन-प्रतिदिन बढ़ती भीड़ के कारण पंडाल छोटा पड़ता जा रहा है, जिसे रोज बढ़ाया जा रहा है।

चौथे दिन जिसकी दीवानी ब्रज की हर बाला.. वो किसना है .. गीत पर गरबों की जो धूम मची तो हर कोई कह उठा, बहुत शानदार गरबे हो रहे हैं। इसके बाद छोटी बच्चियों ने भी लगातार गीतों पर गरबे किए, जिसे सब निहारते रहे।

विशेष प्रस्तुति में हाथों में दीपक लेकर बेटियों ने गरबा किया। इसके बाद भी अलग-अलग शैली में जो गरबे हुए उन्हें सबने पसंद किया। महाआरती रोजाना की तरह पं. कपिल शर्मा, शिवांश शर्मा ने करवाई।

एरोबिक्स ग्रुप ने गरबाें से जमाया रंग
साकेत निवासी एरोबिक्स क्लब की सदस्यों ने वार्षिक गरबा उत्सव में गरबा की शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। आयोजक सोनिया आहूजा ने बताया कि हर वर्ष अलग-अलग थीम पर आयोजित होने वाले इस उत्सव में रंग-बिरंगे परिधानों, संगीत और भक्ति के माहौल ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

15 सालों से हम हर साल नवरात्रि गरबा उत्सव मना रहे हैं। शिखा, निहाली, पूजा, सोनिया आहूजा, रुचि धानुका, दीप्ति जैन और हेमा गोरानी सहित अनेक सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह वार्षिक आयोजन अब एक खूबसूरत परंपरा बन चुका है, जिसका सभी सदस्य पूरे साल इंतजार करती हैं।

संबंधित समाचार

व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी
Top News

व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी:विरोध करने पर की मारपीट; पिता-पुत्र सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

6 minutes ago
महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल
Top News

महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल:बजरंग दल की दबिश से आयोजन रद्द

18 minutes ago
देश के 180 युवा बिजनेसमैन में चमके इंदौर के तपन अग्रवाल
Top News

देश के 180 युवा बिजनेसमैन में चमके इंदौर के तपन अग्रवाल:हुरुन अंडर-35 लिस्ट में बनाई जगह; अंबानी-अदाणी की सूची में हुए शामिल

20 minutes ago
अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ भक्तों ने ग्रहण की भक्तिभाव से महाप्रसादी
Top News

अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ भक्तों ने ग्रहण की भक्तिभाव से महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

23 minutes ago
संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प
Top News

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प:शारदीय नवरात्रि; षष्ठम दिवस, मां कात्यायनी का संदेश

32 minutes ago
गरबा पंडालों में भक्ति की धूम
Top News

गरबा पंडालों में भक्ति की धूम:पारंपरिक गरबों से जीवंत शहर; भक्ति भाव से मां की आराधना

39 minutes ago
लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:रिश्वत लेते निरीक्षक और साथी गिरफ्तार

about 1 hour ago
सिटी पब्लिक स्कूल पर कसेगा कानूनी शिकंजा
Indore

सिटी पब्लिक स्कूल पर कसेगा कानूनी शिकंजा:अवैध वसूली पर राजीनामा नहीं; आपराधिक धाराओं में हो कार्रवाई

about 1 hour ago
लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय
Top News

लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय:शुरू हुआ विवांता अमलतास

about 1 hour ago
ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर
Top News

ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर:एक गैंगमैन की मौत; कर्मचारी का पैर कटा

about 1 hour ago
जो नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो
Top News

जो नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो:जलसंकट पर मंत्री विजयवर्गीय की बैठक से 5 विधायक नदारद; सवाल पर बोले

about 1 hour ago
एसडीएम के नाम पर मांगे एक लाख रुपए
Top News

एसडीएम के नाम पर मांगे एक लाख रुपए:पांच करोड़ की संपत्ति पर कब्जे का आरोप

about 1 hour ago
21,00 करोड़ की नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में मजदूरों का शोषण
Top News

21,00 करोड़ की नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में मजदूरों का शोषण:श्रम विभाग भी संदेह के घेरे में- अधिकारियों की संपत्ति जांच की मांग; ‘घेराव-डेरा डालो’ आंदोलन की चेतावनी

about 1 hour ago
मकान में लगी भीषण आग
Top News

मकान में लगी भीषण आग:दूसरी मंजिल से कूदे पति-पत्नी और बेटा; इलाके में मचा हड़कंप

about 1 hour ago
आंख में कुछ शर्म बची है
Top News

आंख में कुछ शर्म बची है:गंभीर संकट के दौर में समीक्षा बैठक का बहिष्कार; क्या जनसेवा से बढ़कर है नेताओं का आपसी वर्चस्व

about 2 hours ago
नर्सरी के पास मिला अधेड़ का शव
Top News

नर्सरी के पास मिला अधेड़ का शव:शरीर पर चोट के निशान नहीं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा

about 2 hours ago
चालानी कार्रवाई पर सवाल
Top News

चालानी कार्रवाई पर सवाल:आम नागरिकों पर सख्ती; पुलिसकर्मी खुद नहीं कर रहे यातायात नियमों का पालन

about 2 hours ago
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज
Top News

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट; 4 दिन गिरेगा पानी

about 2 hours ago
वर्ल्ड स्पाइन डे पर डॉक्टरों की साइक्लोथॉन
Top News

वर्ल्ड स्पाइन डे पर डॉक्टरों की साइक्लोथॉन:साइकिल चलाकर दिया फिटनेस का संदेश

about 3 hours ago
MP में बिजली कटौती पर बवाल
Top News

MP में बिजली कटौती पर बवाल:गांवों से ग्रिड तक प्रदर्शन; कैबिनेट में भी गूंजा मुद्दा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!