एसडीएम के नाम पर मांगे एक लाख रुपए: पांच करोड़ की संपत्ति पर कब्जे का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आरएनटी मार्ग स्थित कॉर्पोरेट हाउस में करीब पांच करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति पर कथित रूप से कब्जा करने और एसडीएम के नाम पर एक लाख रुपए मांगने का मामला सामने आया है।
कार्यालय के प्रणव मित्तल ने मयंक दुबे नामक व्यक्ति और उसके साथ आए लोगों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति ने खुद को जूनी इंदौर तहसील का राजस्व निरीक्षक (आरआई) बताया और एसडीएम के निर्देश पर कार्रवाई करने की बात कही।
प्रणव मित्तल के अनुसार 5 अक्टूबर 2026 को उनकी अनुपस्थिति में मयंक दुबे 4-5 अन्य लोगों और 2-3 पुलिस की वर्दी पहने व्यक्तियों के साथ कॉर्पोरेट हाउस स्थित उनके कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान कार्यालय पर जबरन कब्जा कर लिया और वहां कागज चस्पा कर दिए गए। शिकायतकर्ता का कहना है कि ये कागज अब तक लगे हुए हैं।
आरआई के पद और कार्रवाई के अधिकार पर सवाल
शिकायत में कहा गया है कि मयंक दुबे ने खुद को जूनी इंदौर तहसील का राजस्व निरीक्षक बताया था। बाद में जानकारी जुटाने पर शिकायतकर्ता को उसके नियमित राजस्व निरीक्षक होने पर संदेह हुआ।
मित्तल का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति को संपत्ति पर कब्जा लेने का कोई वैधानिक अधिकार नहीं था। उन्होंने साथ आए वर्दीधारी व्यक्तियों की पहचान पर भी सवाल उठाए हैं और दावा किया है कि वे छोटी ग्वालटोली थाने की वास्तविक पुलिस नहीं थे।
प्रणव मित्तल ने शिकायत में आरोप लगाया है कि जब उन्होंने कार्रवाई को लेकर सवाल किया, तो मयंक दुबे ने कथित तौर पर कहा कि उसे एस़डीएम ने भेजा है और एक लाख रुपए देने को कहा।
शिकायतकर्ता के मुताबिक रुपए नहीं देने पर संपत्ति जब्त कर नीलाम करने की बात भी कही गई। इस कथित मांग को लेकर उन्होंने रंगदारी और धोखाधड़ी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कार्रवाई से पहले नोटिस नहीं मिलने का दावा
शिकायतकर्ता का कहना है कि कब्जे की कार्रवाई से पहले उन्हें न तो डाक से कोई नोटिस मिला और न ही कार्यालय में कोई सूचना चस्पा की गई थी। उनका आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर एकतरफा कार्रवाई की गई।
मित्तल के मुताबिक, उन्होंने इस मामले में जूनी इंदौर के तहसीलदार से भी शिकायत की, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। एसडीएम घनश्याम धनगर ने बताया कि पूरे मामले में जिला प्रशासन का कोई लेना-देना नहीं है ना ही कार्रवाई के दौरान कार्यालय का कोई कर्मचारी शामिल है।
सीसीटीवी फुटेज और वीडियो को बताया अहम साक्ष्य... मित्तल ने दावा किया है कि कॉर्पोरेट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हुई है। उनके अनुसार कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी उपलब्ध है, जिसमें कथित रूप से आरआई और पुलिस की वर्दी पहने व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं।
उन्होंने डीसीपी जोन-3, कलेक्टर, संभागायुक्त, पुलिस कमिश्नर और छोटी ग्वालटोली थाने में आवेदन देने की बात कही है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज और वीडियो की जांच कराने, संबंधित व्यक्तियों की पहचान व पद की पुष्टि करने तथा आरोप सही पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल, शिकायत में लगाए गए आरोपों और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
संबंधित समाचार

व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी:विरोध करने पर की मारपीट; पिता-पुत्र सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल:बजरंग दल की दबिश से आयोजन रद्द

देश के 180 युवा बिजनेसमैन में चमके इंदौर के तपन अग्रवाल:हुरुन अंडर-35 लिस्ट में बनाई जगह; अंबानी-अदाणी की सूची में हुए शामिल

अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ भक्तों ने ग्रहण की भक्तिभाव से महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प:शारदीय नवरात्रि; षष्ठम दिवस, मां कात्यायनी का संदेश

गरबा पंडालों में भक्ति की धूम:पारंपरिक गरबों से जीवंत शहर; भक्ति भाव से मां की आराधना

गरबा पंडालों में भक्ति की धूम:पारंपरिक गरबों से जीवंत शहर; भक्ति भाव से मां की आराधना

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:रिश्वत लेते निरीक्षक और साथी गिरफ्तार

सिटी पब्लिक स्कूल पर कसेगा कानूनी शिकंजा:अवैध वसूली पर राजीनामा नहीं; आपराधिक धाराओं में हो कार्रवाई

लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय:शुरू हुआ विवांता अमलतास

ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर:एक गैंगमैन की मौत; कर्मचारी का पैर कटा

जो नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो:जलसंकट पर मंत्री विजयवर्गीय की बैठक से 5 विधायक नदारद; सवाल पर बोले

21,00 करोड़ की नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में मजदूरों का शोषण:श्रम विभाग भी संदेह के घेरे में- अधिकारियों की संपत्ति जांच की मांग; ‘घेराव-डेरा डालो’ आंदोलन की चेतावनी

मकान में लगी भीषण आग:दूसरी मंजिल से कूदे पति-पत्नी और बेटा; इलाके में मचा हड़कंप

आंख में कुछ शर्म बची है:गंभीर संकट के दौर में समीक्षा बैठक का बहिष्कार; क्या जनसेवा से बढ़कर है नेताओं का आपसी वर्चस्व

नर्सरी के पास मिला अधेड़ का शव:शरीर पर चोट के निशान नहीं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा

चालानी कार्रवाई पर सवाल:आम नागरिकों पर सख्ती; पुलिसकर्मी खुद नहीं कर रहे यातायात नियमों का पालन

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट; 4 दिन गिरेगा पानी

वर्ल्ड स्पाइन डे पर डॉक्टरों की साइक्लोथॉन:साइकिल चलाकर दिया फिटनेस का संदेश

MP में बिजली कटौती पर बवाल:गांवों से ग्रिड तक प्रदर्शन; कैबिनेट में भी गूंजा मुद्दा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!