ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर: एक गैंगमैन की मौत; कर्मचारी का पैर कटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शाजापुर।
जिले में शुक्रवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। बेरछा और मक्सी के बीच झोंकर रेलवे फाटक के पास गोवा एक्सप्रेस ने ट्रैक मेंटेनेंस ट्रॉली को टक्कर मार दी।
एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत
ट्रॉली में पांच रेलकर्मी सवार थे। हादसे में एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे का एक पैर कट गया।
दो अन्य कर्मचारी भी घायल हुए हैं। पांचवें कर्मचारी ने समय रहते ट्रॉली से कूदकर अपनी जान बचा ली।
डायवर्टेड रूट पर आ गई ट्रेन
जीआरपी के मुताबिक, बेरछा रेलवे स्टेशन से करीब 14 किलोमीटर दूर पीर उमरोद और मक्सी के बीच रेलवे ट्रैक का मेंटेनेंस कार्य चल रहा था।
शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे स्थायी मार्ग निरीक्षक (PWI) की टीम ट्रॉली पर सवार होकर काम कर रही थी।
इसी दौरान डायवर्ट किए गए मार्ग से गुजर रही गोवा एक्सप्रेस उसी ट्रैक पर आ गई।
हॉर्न बजाने के बावजूद नहीं हट सकी ट्रॉली
बताया जा रहा है कि ट्रेन के लोको पायलट ने हॉर्न बजाया, लेकिन ट्रेन की गति अधिक होने के कारण कर्मचारी समय रहते ट्रॉली को ट्रैक से नहीं हटा सके।
ट्रेन की टक्कर से गंभीर हादसा हो गया। इस दुर्घटना में भगवान सिंह बिलमा की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, दिलीप जायसवाल का एक पैर कट गया। विक्रम और सद्दाम भी घायल हुए हैं।
तीनों घायलों को पहले मक्सी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए उज्जैन रेफर कर दिया गया।
टीम लीडर मनोज वर्मा ट्रॉली से कूदकर बचने में सफल रहे।
रेलवे ने दिए जांच के आदेश
गोवा एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन से चलकर भोपाल होते हुए वास्को-डि-गामा जाती है।
रेलवे ने रूट डायवर्ट किया था, जिसके चलते ट्रेन नागदा और उज्जैन के रास्ते गुजर रही थी।
रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय के मुताबिक, ट्रेन डायवर्टेड रूट पर चल रही थी।
रेलवे यह पता लगा रहा है कि मेंटेनेंस ट्रॉली पर काम कर रहे कर्मचारियों को बदले हुए रूट की जानकारी थी या नहीं। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
संबंधित समाचार

व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी:विरोध करने पर की मारपीट; पिता-पुत्र सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल:बजरंग दल की दबिश से आयोजन रद्द

देश के 180 युवा बिजनेसमैन में चमके इंदौर के तपन अग्रवाल:हुरुन अंडर-35 लिस्ट में बनाई जगह; अंबानी-अदाणी की सूची में हुए शामिल

अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ भक्तों ने ग्रहण की भक्तिभाव से महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प:शारदीय नवरात्रि; षष्ठम दिवस, मां कात्यायनी का संदेश

गरबा पंडालों में भक्ति की धूम:पारंपरिक गरबों से जीवंत शहर; भक्ति भाव से मां की आराधना

गरबा पंडालों में भक्ति की धूम:पारंपरिक गरबों से जीवंत शहर; भक्ति भाव से मां की आराधना

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:रिश्वत लेते निरीक्षक और साथी गिरफ्तार

सिटी पब्लिक स्कूल पर कसेगा कानूनी शिकंजा:अवैध वसूली पर राजीनामा नहीं; आपराधिक धाराओं में हो कार्रवाई

लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय:शुरू हुआ विवांता अमलतास

जो नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो:जलसंकट पर मंत्री विजयवर्गीय की बैठक से 5 विधायक नदारद; सवाल पर बोले

एसडीएम के नाम पर मांगे एक लाख रुपए:पांच करोड़ की संपत्ति पर कब्जे का आरोप

21,00 करोड़ की नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में मजदूरों का शोषण:श्रम विभाग भी संदेह के घेरे में- अधिकारियों की संपत्ति जांच की मांग; ‘घेराव-डेरा डालो’ आंदोलन की चेतावनी

मकान में लगी भीषण आग:दूसरी मंजिल से कूदे पति-पत्नी और बेटा; इलाके में मचा हड़कंप

आंख में कुछ शर्म बची है:गंभीर संकट के दौर में समीक्षा बैठक का बहिष्कार; क्या जनसेवा से बढ़कर है नेताओं का आपसी वर्चस्व

नर्सरी के पास मिला अधेड़ का शव:शरीर पर चोट के निशान नहीं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा

चालानी कार्रवाई पर सवाल:आम नागरिकों पर सख्ती; पुलिसकर्मी खुद नहीं कर रहे यातायात नियमों का पालन

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट; 4 दिन गिरेगा पानी

वर्ल्ड स्पाइन डे पर डॉक्टरों की साइक्लोथॉन:साइकिल चलाकर दिया फिटनेस का संदेश

MP में बिजली कटौती पर बवाल:गांवों से ग्रिड तक प्रदर्शन; कैबिनेट में भी गूंजा मुद्दा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!