खबर
Top News

जो नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो: जलसंकट पर मंत्री विजयवर्गीय की बैठक से 5 विधायक नदारद; सवाल पर बोले

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अक्टूबर 2026, 1:32 pm
शेयर करें:
जो नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कम बारिश के चलते आगामी महीनों में जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंता के बीच कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में एआईसीटीएसएल कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में शहर में पानी की उपलब्धता, वैकल्पिक व्यवस्थाओं और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप जल संसाधनों के प्रबंधन पर चर्चा हुई। हालांकि, बैठक में पांच विधायकों की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय बन गई।

बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से विधायकों की गैरमौजूदगी को लेकर सवाल किया गया। इस पर विजयवर्गीय ने कहा, ‘जो विधायक नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो। उनके इलाके में पानी की कमी नहीं होगी, इसलिए नहीं आए।'

बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा और महेंद्र हार्डिया सहित एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, अभिषेक बबलू शर्मा तथा संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

जलापूर्ति और वैकल्पिक इंतजामों पर चर्चा: बैठक का मुख्य उद्देश्य कम वर्षा को देखते हुए इंदौर की जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाना और उपलब्ध जल संसाधनों का समुचित प्रबंधन करना था। इसमें पानी की उपलब्धता, वैकल्पिक व्यवस्थाओं और आने वाले समय की जरूरतों पर विचार-विमर्श किया गया।

शहर में जलसंकट की आशंका को देखते हुए यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऐसे में बैठक में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी को लेकर भी सवाल उठे।

पांच विधायक बैठक में नहीं पहुंचे: बैठक में विधायक मालिनी गौड़, उषा ठाकुर, गोलू शुक्ला, तुलसी सिलावट और मनोज पटेल शामिल नहीं हुए। जलसंकट जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर बुलाई गई बैठक में इन विधायकों की गैरमौजूदगी को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

विधायक मालिनी गौड़ ने निकाली भड़ास!
एक कनेक्शन तो करवा नहीं सकते... जब समस्याओं का हल नहीं होता तो ऐसी बैठकों में जाकर क्या करेंगे..? इंदौर में गुरुवार को दिनभर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा बुलाई गई जलसंकट की बैठक को लेकर ‘जुबानी कुश्ती’ जारी रही... पहले मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि जो विधायक या नेता बैठक में नहीं आए, हो सकता है उनके क्षेत्र में पानी की समस्या ना हो... उधर, अब विधानसभा क्रमांक चार की विधायक मालिनी गौड़ ने बैठक में ना पहुंचने को लेकर भड़ास निकालते हुए मीडिया में बयान दिया कि ‘नगर निगम में छोटी-मोटी समस्याएं ही हल नहीं होती, तो इस तरह की बैठकों में जाने का मतलब ही क्या..? गोदवले धाम की पानी की टंकी मैंने अपने महापौर कार्यकाल में बनवाई थी, लेकिन उसके बाद से आज तक वहां बिजली का कनेक्शन नहीं हुआ...जब शिवम वर्मा निगम में आयुक्त थे, तब से कई बार पानी की टंकी पर बिजली कनेक्शन करवाने के लिए गुहार लगा चुकी, अनेकों बार मिल भी चुकी, लेकिन आज तक एक कनेक्शन नहीं करवा पाए... जब समस्याओं का हल ही ना हो तो बैठक में जाकर क्या करेंगे..?’

जल के सदुपयोग को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाए
कम वर्षा के चलते शहर में पानी की कमी की संभावना को देखते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक में कहा कि हमें अभी से जलसंकट की आहट सुनाई दे रही है और हम सभी को इससे निपटने के लिए एक जागरुकता अभियान चलाना चाहिये। घरों में किस तरह से पानी का सदुपयोग कर सकते हैं इसकी प्लानिंग अभी से हमें बनाना चाहिये।

गरबा मंडलों में जल संकट की शिकायतें आ रहीं
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि इस बार बारिश औसत से 40 प्रतिशत कम हैं इसलिए भविष्य में जलसंकट की संभावना है और अभी से हमें उसकी तैयारी करना होगी। इसके लिए हमने जिन जिलों में बारिश कम हुई है, वहां पर जलसंकट के समाधान के लिए बैठक करना प्रारंभ कर दिया है। वर्तमान में जब मैं गरबा मंडलों में जा रहा हूं तो जलसंकट की शिकायतें आ रही हैं।

इंदौर शहर के लिए हमारे पास तीन प्रकार की योजनाएं
जलसंकट के लिए हमने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की। इंदौर शहर के लिए हमारे पास तीन प्रकार की योजनाएं हैं। पहली तत्काल, दूसरी मध्यकालीन और तीसरी लंबे समय की योजना।

लंबे समय की योजना में 2029 में नर्मदा का चौथा चरण आ रहा है। इसमें 2050 तक का पर्याप्त पानी हमारे पास रहेगा। मंत्री विजयवर्गीय इन दिनों जलसंकट को लेकर जनता के बीच जाकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं।

इसके लिए वे नवरात्रि के अवसर पर गरबा मंडलों का सहारा ले रहे हैं। गरबा मंडलों में जाकर विजयवर्गीय जल के सदुपयोग की सीख दे रहे हैं। गरबा पंडालों में लोगों को पानी की बचत की शपथ दिलवा रहे हैं और यह बता रहे हैं कि कैसे वे कम से कम पानी में अपनी दिनचर्या का संचालन कर सकते हैं।

शहर के 17 प्रतिशत हिस्से में नर्मदा जल नहीं पहुंचता
अभी भी शहर के 17 प्रतिशत हिस्से में नर्मदा जल नहीं पहुंचता है। वहां पर पेयजल की आपूर्ति बोरवेल और टैंकरों द्वारा की जाती है। इस साल बोरिंगों के सूखने की संभावना है। उन क्षेत्रों में पानी कैसे पहुंचाया जाए, इस पर चर्चा की गई। बोरिंग अगर खराब होते हैं तो उनको तत्काल सुधरवाया जाए। पाइप कम है तो बढ़ाए जाएं।

मीडिया जल के सदुपयोग को लेकर जागरूकता अभियान चलाए
मेरा मीडिया के माध्यम से अनुरोध है कि जल के सदुपयोग को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाए। शावर की बजाय बाल्टी में पानी भरकर स्नान करें। आरओ के वेस्ट वाटर का उपयोग घर की साफ-सफाई में करें अर्थात हमारे पास उपलब्ध पानी का ज्यादा से ज्यादा सदुपयोग करें।

यदि कोई पाइप लगाकर कार धोता है तो मैंने महापौर से कहा कि उसका तत्काल चालान बनाएं, इतना महंगा पानी कार धोने के लिए नहीं है। नए कनेक्शन देने और बोरवेल पर प्रतिबंध को लेकर उन्होंने कहा कि अभी इस तरह का कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन जनहित में आगे जैसी जरूरत होगी निर्णय लिया जाएगा।

पानी को लेकर आपातकाल लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आपातकाल नहीं, लेकिन कलेक्टर के अधिकार क्षेत्र में यह आता है कि यदि आपातकालीन स्थिति है तो वे किसी के भी बोरिंग का अधिग्रहण कर सकते हैं। यदि संकट की स्थिति में कोई पानी बेच रहा है और जनता के पास पानी नहीं है तो उसका अधिग्रहण कर सकते हैं।

जरूरत पड़ने पर 100 करोड़ भी देंगे जब मंत्री विजयवर्गीय से पूछा गया कि जलसंकट से निपटने के लिए 50 करोड़ की मांग की गई है तो उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर 100 करोड़ भी देंगे। इंदौर स्वच्छता में नंबर वन शहर के प्रबुद्ध नागरिकों की बदौलत आया है और आज शहर में स्वच्छता संस्कार हो गया है।

यह संस्कार देश में किसी शहर के नहीं हैं। इसको व्यवहार में लेने में 10 से 15 सालों का समय लगा और हमने शहर की बड़ी हस्तियों का इसमें सहयोग लिया। इसी तरह पानी के लिए भी हमें शहर के प्रबुद्धजनों के साथ एक वातावरण बनाना है कि हम पानी का सदुपयोग करें ना की दुरुपयोग करें।

उपचारित पानी के भी ज्यादा से ज्यादा उपयोग की उन्होंने बात कही। दोपहर 2 बजे से मालवा-निमाड़ के जिलों में जलसंकट को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंत्री विजयवर्गीय ने नगरीय निकायों के अधिकारियों से जिलों में विभिन्न स्थानों पर वर्तमान में जलप्रदाय की स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने भविष्य में हर 15 दिन में जलप्रदाय की हर संभावना और आ रही समस्या पर प्लानिंग बनाकर कांक्रीट रिपोर्ट सबमिट बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि जलसंकट से निपटने के लिए कानून में कुछ बदलाव करना आवश्यक हो तो हम भोपाल से उसे करेंगे।

संबंधित समाचार

व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी
Top News

व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी:विरोध करने पर की मारपीट; पिता-पुत्र सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

6 minutes ago
महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल
Top News

महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल:बजरंग दल की दबिश से आयोजन रद्द

18 minutes ago
देश के 180 युवा बिजनेसमैन में चमके इंदौर के तपन अग्रवाल
Top News

देश के 180 युवा बिजनेसमैन में चमके इंदौर के तपन अग्रवाल:हुरुन अंडर-35 लिस्ट में बनाई जगह; अंबानी-अदाणी की सूची में हुए शामिल

20 minutes ago
अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ भक्तों ने ग्रहण की भक्तिभाव से महाप्रसादी
Top News

अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ भक्तों ने ग्रहण की भक्तिभाव से महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

23 minutes ago
संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प
Top News

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प:शारदीय नवरात्रि; षष्ठम दिवस, मां कात्यायनी का संदेश

32 minutes ago
गरबा पंडालों में भक्ति की धूम
Top News

गरबा पंडालों में भक्ति की धूम:पारंपरिक गरबों से जीवंत शहर; भक्ति भाव से मां की आराधना

39 minutes ago
गरबा पंडालों में भक्ति की धूम
Top News

गरबा पंडालों में भक्ति की धूम:पारंपरिक गरबों से जीवंत शहर; भक्ति भाव से मां की आराधना

about 1 hour ago
लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:रिश्वत लेते निरीक्षक और साथी गिरफ्तार

about 1 hour ago
सिटी पब्लिक स्कूल पर कसेगा कानूनी शिकंजा
Indore

सिटी पब्लिक स्कूल पर कसेगा कानूनी शिकंजा:अवैध वसूली पर राजीनामा नहीं; आपराधिक धाराओं में हो कार्रवाई

about 1 hour ago
लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय
Top News

लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय:शुरू हुआ विवांता अमलतास

about 1 hour ago
ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर
Top News

ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर:एक गैंगमैन की मौत; कर्मचारी का पैर कटा

about 1 hour ago
एसडीएम के नाम पर मांगे एक लाख रुपए
Top News

एसडीएम के नाम पर मांगे एक लाख रुपए:पांच करोड़ की संपत्ति पर कब्जे का आरोप

about 1 hour ago
21,00 करोड़ की नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में मजदूरों का शोषण
Top News

21,00 करोड़ की नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में मजदूरों का शोषण:श्रम विभाग भी संदेह के घेरे में- अधिकारियों की संपत्ति जांच की मांग; ‘घेराव-डेरा डालो’ आंदोलन की चेतावनी

about 1 hour ago
मकान में लगी भीषण आग
Top News

मकान में लगी भीषण आग:दूसरी मंजिल से कूदे पति-पत्नी और बेटा; इलाके में मचा हड़कंप

about 1 hour ago
आंख में कुछ शर्म बची है
Top News

आंख में कुछ शर्म बची है:गंभीर संकट के दौर में समीक्षा बैठक का बहिष्कार; क्या जनसेवा से बढ़कर है नेताओं का आपसी वर्चस्व

about 2 hours ago
नर्सरी के पास मिला अधेड़ का शव
Top News

नर्सरी के पास मिला अधेड़ का शव:शरीर पर चोट के निशान नहीं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा

about 2 hours ago
चालानी कार्रवाई पर सवाल
Top News

चालानी कार्रवाई पर सवाल:आम नागरिकों पर सख्ती; पुलिसकर्मी खुद नहीं कर रहे यातायात नियमों का पालन

about 2 hours ago
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज
Top News

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट; 4 दिन गिरेगा पानी

about 2 hours ago
वर्ल्ड स्पाइन डे पर डॉक्टरों की साइक्लोथॉन
Top News

वर्ल्ड स्पाइन डे पर डॉक्टरों की साइक्लोथॉन:साइकिल चलाकर दिया फिटनेस का संदेश

about 3 hours ago
MP में बिजली कटौती पर बवाल
Top News

MP में बिजली कटौती पर बवाल:गांवों से ग्रिड तक प्रदर्शन; कैबिनेट में भी गूंजा मुद्दा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!