देश के 180 युवा बिजनेसमैन में चमके इंदौर के तपन अग्रवाल: हुरुन अंडर-35 लिस्ट में बनाई जगह; अंबानी-अदाणी की सूची में हुए शामिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के युवा उद्यमी तपन अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल की है। एमराल्ड डेवलपर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और अग्रवाल कोल कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष (कॉर्पोरेट) तपन अग्रवाल का नाम ‘एवेंडस वेल्थ-हुरुन इंडिया अंडर-35 लिस्ट 2026’ में शामिल किया गया है।
31 वर्ष की उम्र में इस सूची में जगह बनाने वाले वह सबसे कम उम्र के 10 उद्यमियों में शामिल बताए जा रहे हैं।
35 वर्ष से कम उम्र के 180 उद्यमी शामिल
एवेंडस वेल्थ-हुरुन इंडिया अंडर-35 लिस्ट 2026 में देश के 35 वर्ष से कम उम्र के 180 युवा उद्यमियों को जगह दी गई है।
इस सूची में ऐसे उद्यमी शामिल हैं, जो अपने कारोबार का नेतृत्व कर रहे हैं और विभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों को आगे बढ़ा रहे हैं।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, तपन अग्रवाल इस सूची में जगह बनाने वाले मध्य प्रदेश के एकमात्र युवा उद्यमी हैं।
सूची में उनकी मौजूदगी इंदौर के कारोबारी जगत के लिए भी उल्लेखनीय मानी जा रही है।
पिता विनोद अग्रवाल प्रदेश के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल
तपन अग्रवाल प्रसिद्ध उद्योगपति विनोद अग्रवाल के बेटे हैं।
उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, विनोद अग्रवाल हुरुन रिच लिस्ट में लगातार पांच बार मध्य प्रदेश के सबसे धनी व्यक्ति के रूप में शीर्ष स्थान पर रहे हैं।
तपन अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने पिता विनोद अग्रवाल और मां नीना अग्रवाल को देते हैं।
उनका कहना है कि माता-पिता के आशीर्वाद, मार्गदर्शन और व्यवसाय के लिए मिले अवसरों ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की।
आकाश अंबानी, अनन्या बिड़ला और सागर अडाणी भी सूची में
इस सूची में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी, आदित्य बिड़ला समूह की अनन्या बिड़ला, अडाणी ग्रीन एनर्जी के कार्यकारी निदेशक सागर अडाणी और ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल सहित कई प्रमुख युवा कारोबारी शामिल बताए गए हैं।
सूची में टियर-2 शहरों का प्रतिनिधित्व करने वाले 11 उद्यमियों को भी जगह मिली है। ऐसे में इंदौर के तपन अग्रवाल की उपलब्धि शहर के कारोबारी क्षेत्र के लिए खास मानी जा रही है।
दूसरी पीढ़ी के उद्यमियों की श्रेणी में जगह
सूची में उद्यमियों को उनकी कारोबारी पृष्ठभूमि और पीढ़ी के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में रखा गया है।
उपलब्ध विवरण के अनुसार, 71 प्रतिशत उद्यमी पहली पीढ़ी के हैं, जबकि 16 प्रतिशत दूसरी पीढ़ी, 9 प्रतिशत तीसरी पीढ़ी और 4 प्रतिशत चौथी पीढ़ी से जुड़े हैं।
तपन अग्रवाल को दूसरी पीढ़ी यानी ‘नेक्स्ट-जेन’ श्रेणी में शामिल किया गया है।
यह श्रेणी उन युवा नेतृत्वकर्ताओं को दर्शाती है, जो पारिवारिक कारोबार को आगे बढ़ाने में भूमिका निभा रहे हैं।
रियल एस्टेट और कोयला कारोबार में संभाल रहे जिम्मेदारी
तपन अग्रवाल वर्तमान में एमराल्ड डेवलपर्स के CEO के रूप में रियल एस्टेट कारोबार का नेतृत्व कर रहे हैं।
इसके साथ ही वह अग्रवाल कोल कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड में अध्यक्ष (कॉर्पोरेट) की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
कंपनी को देश की प्रमुख कोयला आयातक कंपनियों में गिना जाता है।
युवा उम्र में दो प्रमुख कारोबारी संस्थानों में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाने और राष्ट्रीय स्तर की सूची में जगह बनाने को तपन अग्रवाल की कारोबारी यात्रा की अहम उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
संबंधित समाचार

कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस:चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप

बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!:डेढ़ साल से पीटीसी से गैर हाजिर रहते हुए कर रहा था पूरे खेल

भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम:अपराधों का चिट्ठा खुलते ही जमानत खारिज

मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा:मेरे परिवार की महिलाओं से हुई छेड़छाड़

लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन:अभिजीत दीपके को थमाया नोटिस; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

पंडाल में नशेड़ी:आयोजक पर एफआईआर; गार्डन सील

अभिव्यक्ति गरबे में सुरक्षा व्यवस्था हो गई तार-तार:नशे में धुत युवक महिलाओं के बीच पहुंचा

व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी:विरोध करने पर की मारपीट; पिता-पुत्र सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल:बजरंग दल की दबिश से आयोजन रद्द

अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ भक्तों ने ग्रहण की भक्तिभाव से महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

गरबा पंडालों में भक्ति की धूम:पारंपरिक गरबों से जीवंत शहर; भक्ति भाव से मां की आराधना

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:रिश्वत लेते निरीक्षक और साथी गिरफ्तार

सिटी पब्लिक स्कूल पर कसेगा कानूनी शिकंजा:अवैध वसूली पर राजीनामा नहीं; आपराधिक धाराओं में हो कार्रवाई

लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय:शुरू हुआ विवांता अमलतास

ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर:एक गैंगमैन की मौत; कर्मचारी का पैर कटा

जो नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो:जलसंकट पर मंत्री विजयवर्गीय की बैठक से 5 विधायक नदारद; सवाल पर बोले

एसडीएम के नाम पर मांगे एक लाख रुपए:पांच करोड़ की संपत्ति पर कब्जे का आरोप

21,00 करोड़ की नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में मजदूरों का शोषण:श्रम विभाग भी संदेह के घेरे में- अधिकारियों की संपत्ति जांच की मांग; ‘घेराव-डेरा डालो’ आंदोलन की चेतावनी

मकान में लगी भीषण आग:दूसरी मंजिल से कूदे पति-पत्नी और बेटा; इलाके में मचा हड़कंप

आंख में कुछ शर्म बची है:गंभीर संकट के दौर में समीक्षा बैठक का बहिष्कार; क्या जनसेवा से बढ़कर है नेताओं का आपसी वर्चस्व
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!