महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल: बजरंग दल की दबिश से आयोजन रद्द
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में हो रहे गरबे के आयोजन को लेकर लगातार विवाद सामने आ रहे है। कल रात फिर तिलक नगर थाना क्षेत्र के बख्तावर रामनगर स्थित रेडिएंट इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज में एक दिवसीय गरबा कार्यक्रम को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।
कॉलेज में बिना अनुमति आयोजन होने और गरबे में मुस्लिम युवकों के शामिल होने की सूचना पर कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। विरोध के दौरान कॉलेज से जुड़ी कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहसबाजी हुई। माहौल तनावपूर्ण होने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। विरोध के बाद आयोजन रद्द कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के विभाग मंत्री यज्ञेश राठी को सूचना मिली थी कि बख्तावर रामनगर स्थित रेडिएंट इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज में बिना अनुमति गरबा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं ने जानकारी जुटाई तो पता चला गरबे में मुस्लिम युवक शामिल हुए हैं। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंच गए और आयोजन पर आपत्ति जताते हुए विरोध शुरू कर दिया। कॉलेज में हंगामे के दौरान कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहसबाजी हुई।
दोनों पक्षों के बीच तनातनी के चलते मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति आयोजन किए जाने पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
मामला बढ़ता देख तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। विरोध के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रबंधन की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बजरंग दल के संयोजक प्रवीण दरेकर और सह-संयोजक लकी रघुवंशी ने भी जमकर विरोध में जताया। कार्यकर्ताओं की आपत्ति के बाद गरबा आयोजन रद्द कर दिया गया।
संबंधित समाचार

कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस:चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप

बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!:डेढ़ साल से पीटीसी से गैर हाजिर रहते हुए कर रहा था पूरे खेल

भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम:अपराधों का चिट्ठा खुलते ही जमानत खारिज

मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा:मेरे परिवार की महिलाओं से हुई छेड़छाड़

लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन:अभिजीत दीपके को थमाया नोटिस; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

पंडाल में नशेड़ी:आयोजक पर एफआईआर; गार्डन सील

अभिव्यक्ति गरबे में सुरक्षा व्यवस्था हो गई तार-तार:नशे में धुत युवक महिलाओं के बीच पहुंचा

व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी:विरोध करने पर की मारपीट; पिता-पुत्र सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

देश के 180 युवा बिजनेसमैन में चमके इंदौर के तपन अग्रवाल:हुरुन अंडर-35 लिस्ट में बनाई जगह; अंबानी-अदाणी की सूची में हुए शामिल

अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ भक्तों ने ग्रहण की भक्तिभाव से महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

गरबा पंडालों में भक्ति की धूम:पारंपरिक गरबों से जीवंत शहर; भक्ति भाव से मां की आराधना

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:रिश्वत लेते निरीक्षक और साथी गिरफ्तार

सिटी पब्लिक स्कूल पर कसेगा कानूनी शिकंजा:अवैध वसूली पर राजीनामा नहीं; आपराधिक धाराओं में हो कार्रवाई

लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय:शुरू हुआ विवांता अमलतास

ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर:एक गैंगमैन की मौत; कर्मचारी का पैर कटा

जो नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो:जलसंकट पर मंत्री विजयवर्गीय की बैठक से 5 विधायक नदारद; सवाल पर बोले

एसडीएम के नाम पर मांगे एक लाख रुपए:पांच करोड़ की संपत्ति पर कब्जे का आरोप

21,00 करोड़ की नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में मजदूरों का शोषण:श्रम विभाग भी संदेह के घेरे में- अधिकारियों की संपत्ति जांच की मांग; ‘घेराव-डेरा डालो’ आंदोलन की चेतावनी

मकान में लगी भीषण आग:दूसरी मंजिल से कूदे पति-पत्नी और बेटा; इलाके में मचा हड़कंप

आंख में कुछ शर्म बची है:गंभीर संकट के दौर में समीक्षा बैठक का बहिष्कार; क्या जनसेवा से बढ़कर है नेताओं का आपसी वर्चस्व
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!