MP में बिजली कटौती पर बवाल: गांवों से ग्रिड तक प्रदर्शन; कैबिनेट में भी गूंजा मुद्दा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा अब गांवों से निकलकर सियासी गलियारों तक पहुंच गया है।
मंदसौर, राजगढ़, सीहोर, बड़वानी, धार, झाबुआ, खंडवा, आगर मालवा, नर्मदापुरम और बुरहानपुर समेत एक दर्जन से अधिक जिलों में पिछले एक सप्ताह के दौरान किसानों, ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली ग्रिडों का घेराव किया, चक्काजाम लगाया और ज्ञापन सौंपे।
कटौती से सिंचाई प्रभावित हो रही
ग्रामीणों ने रात के समय बिजली नहीं मिलने की शिकायत की, जबकि किसानों का कहना है कि कटौती से सिंचाई प्रभावित हो रही है।
बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर भाजपा के कुछ विधायकों ने भी मुख्यमंत्री और अधिकारियों को पत्र लिखकर राहत की मांग की है। मामला कैबिनेट बैठक में भी उठा।
10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अगली बैठक में इस समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया।
वहीं, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अधिकारियों को रबी सीजन में किसानों को प्रतिदिन 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मंदसौर में ग्रिड का घेराव, तीन घंटे तक चक्काजाम
मंदसौर जिले में बिजली कटौती के विरोध में गरोठ, सुवासरा, बालागुड़ा और शामगढ़ में किसानों ने बिजली ग्रिडों का घेराव किया।
गरोठ-भोपाल रोड पर करीब तीन घंटे तक चक्काजाम रहा।
मंदसौर विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया।
इस दौरान विधायक और अधीक्षण यंत्री के बीच तीखी बहस भी हुई। विधायक ने कहा, “सही जवाब दो, नहीं तो यहां घेर लूंगा।”
राजगढ़ में पूर्व विधायक ने उठाया धार्मिक आयोजन का मुद्दा
राजगढ़ जिले के करेड़ी गांव और ढाबला जोड़ पर पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर ने ग्रामीणों के साथ चक्काजाम किया।
उन्होंने अधीक्षण यंत्री से फोन पर बिजली कटौती की शिकायत करते हुए समस्या दूर नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
नवरात्रि में आरती के समय बिजली कटने को लेकर उन्होंने सवाल उठाया, “क्या गांवों में हिंदू नहीं रहते?”
सीहोर से बुरहानपुर तक विरोध प्रदर्शन
बिजली कटौती के खिलाफ कई अन्य जिलों में भी प्रदर्शन हुए। सीहोर जिले के बिलकिसगंज में ग्रामीणों ने विद्युत केंद्र का घेराव किया।
बड़वानी में किसानों ने कार्यकारी यंत्री कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। यहां विधायक राजन मंडलोई ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए।
धार जिले के मनावर में विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने कलेक्टर को पत्र लिखकर बिजली आपूर्ति की समस्या की ओर ध्यान दिलाया।
आगर मालवा में ग्रामीणों ने चक्काजाम किया, जबकि झाबुआ और खंडवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैलियां निकालकर विरोध जताया।
नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा।
बुरहानपुर में भी किसानों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर बिजली कटौती का मुद्दा उठाया।
कैबिनेट बैठक तक पहुंचा मामला
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की शिकायतें कैबिनेट बैठक में भी उठीं।
उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सहित कई मंत्रियों ने अपने क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं बताईं।
इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अगली कैबिनेट बैठक में मुद्दे पर चर्चा कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया।
दूसरी ओर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अधिकारियों को रबी सीजन के दौरान किसानों को प्रतिदिन 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
अब देखना होगा कि सरकार के निर्देशों के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की स्थिति कितनी सुधरती है और किसानों को सिंचाई के लिए नियमित बिजली मिल पाती है या नहीं।
संबंधित समाचार

सिटी पब्लिक स्कूल पर कसेगा कानूनी शिकंजा:अवैध वसूली पर राजीनामा नहीं; आपराधिक धाराओं में हो कार्रवाई

लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय:शुरू हुआ विवांता अमलतास

ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर:एक गैंगमैन की मौत; कर्मचारी का पैर कटा

जो नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो:जलसंकट पर मंत्री विजयवर्गीय की बैठक से 5 विधायक नदारद; सवाल पर बोले

एसडीएम के नाम पर मांगे एक लाख रुपए:पांच करोड़ की संपत्ति पर कब्जे का आरोप

21,00 करोड़ की नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में मजदूरों का शोषण:श्रम विभाग भी संदेह के घेरे में- अधिकारियों की संपत्ति जांच की मांग; ‘घेराव-डेरा डालो’ आंदोलन की चेतावनी

मकान में लगी भीषण आग:दूसरी मंजिल से कूदे पति-पत्नी और बेटा; इलाके में मचा हड़कंप

आंख में कुछ शर्म बची है:गंभीर संकट के दौर में समीक्षा बैठक का बहिष्कार; क्या जनसेवा से बढ़कर है नेताओं का आपसी वर्चस्व

नर्सरी के पास मिला अधेड़ का शव:शरीर पर चोट के निशान नहीं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा

चालानी कार्रवाई पर सवाल:आम नागरिकों पर सख्ती; पुलिसकर्मी खुद नहीं कर रहे यातायात नियमों का पालन

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट; 4 दिन गिरेगा पानी

वर्ल्ड स्पाइन डे पर डॉक्टरों की साइक्लोथॉन:साइकिल चलाकर दिया फिटनेस का संदेश

CJP की लहरा दो तिरंगा रैली से पहले सुरक्षा कड़ी:अभिजीत दीपके ने जताई गिरफ्तारी की आशंका; मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

महिला को लेकर विवाद में व्यापारी से मारपीट:हिस्ट्रीशीटर ने दी जान से मारने की धमकी; फोन पर भी धमकाया

ऑनलाइन ठगी के दो मामले:शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर लाखों ठगे; दूसरे के खाते से उड़ाए 51 हजार

जंगलों में पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट की रोक:रेलवे और वन विभाग को नोटिस; 2.5 लाख से अधिक पेड़ प्रभावित होने की आशंका

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!