लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई: रिश्वत लेते निरीक्षक और साथी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार को माकड़ोन अनाज मंडी में कार्रवाई करते हुए मंडी उप निरीक्षक रोशन आर्य और आउटसोर्स कर्मचारी संतोष भाटी को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।
हर बोरी पर मांग रहे थे 10 रुपए
आरोप है कि उप निरीक्षक सोयाबीन खरीदने वाले व्यापारी से प्रत्येक बोरी पर 10 रुपए की मांग कर रहा था। रकम नहीं देने पर सोयाबीन से भरी गाड़ी नहीं जाने देने की धमकी भी दी जा रही थी।
व्यापारी ने लोकायुक्त से की थी शिकायत
लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, ग्राम रूपाखेड़ी निवासी व्यापारी योगेश राठौर माकड़ोन मंडी से सोयाबीन खरीदते हैं।
उन्होंने बुधवार को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दीक्षित से शिकायत की थी कि मंडी उप निरीक्षक रोशन आर्य उनसे हर बोरी के हिसाब से 10 रुपए मांग रहा है, जबकि वह मंडी शुल्क भी जमा करते हैं।
शिकायत मिलने के बाद डीएसपी राजेश पाठक ने उसका सत्यापन किया। लोकायुक्त के मुताबिक, सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर शुक्रवार को ट्रैप की योजना बनाई गई।
रुपये साथी कर्मचारी को थमाए, तभी पहुंची टीम
शुक्रवार को लोकायुक्त की 10 सदस्यीय टीम ने माकड़ोन मंडी परिसर में कार्रवाई की।
व्यापारी योगेश राठौर ने जैसे ही 4 हजार रुपए रोशन आर्य को दिए, आरोप है कि उसने रकम अपने साथी आउटसोर्स कर्मचारी संतोष भाटी को पकड़ा दी।
इसी दौरान मौके पर मौजूद लोकायुक्त टीम ने दोनों को पकड़ लिया और रिश्वत की राशि बरामद कर ली।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस
लोकायुक्त के मुताबिक, रोशन आर्य ग्वालियर का निवासी है, जबकि संतोष भाटी माकड़ोन का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।
लोकायुक्त टीम में ये सदस्य रहे शामिल
कार्रवाई में डीएसपी राजेश पाठक, डीएसपी दीपक सेजवार, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत और आरक्षक शिवकुमार शर्मा, श्याम शर्मा, इसरार खान तथा उमेश जाटव सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
संबंधित समाचार

व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी:विरोध करने पर की मारपीट; पिता-पुत्र सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल:बजरंग दल की दबिश से आयोजन रद्द

देश के 180 युवा बिजनेसमैन में चमके इंदौर के तपन अग्रवाल:हुरुन अंडर-35 लिस्ट में बनाई जगह; अंबानी-अदाणी की सूची में हुए शामिल

अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ भक्तों ने ग्रहण की भक्तिभाव से महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प:शारदीय नवरात्रि; षष्ठम दिवस, मां कात्यायनी का संदेश

गरबा पंडालों में भक्ति की धूम:पारंपरिक गरबों से जीवंत शहर; भक्ति भाव से मां की आराधना

गरबा पंडालों में भक्ति की धूम:पारंपरिक गरबों से जीवंत शहर; भक्ति भाव से मां की आराधना

सिटी पब्लिक स्कूल पर कसेगा कानूनी शिकंजा:अवैध वसूली पर राजीनामा नहीं; आपराधिक धाराओं में हो कार्रवाई

लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय:शुरू हुआ विवांता अमलतास

ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर:एक गैंगमैन की मौत; कर्मचारी का पैर कटा

जो नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो:जलसंकट पर मंत्री विजयवर्गीय की बैठक से 5 विधायक नदारद; सवाल पर बोले

एसडीएम के नाम पर मांगे एक लाख रुपए:पांच करोड़ की संपत्ति पर कब्जे का आरोप

21,00 करोड़ की नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में मजदूरों का शोषण:श्रम विभाग भी संदेह के घेरे में- अधिकारियों की संपत्ति जांच की मांग; ‘घेराव-डेरा डालो’ आंदोलन की चेतावनी

मकान में लगी भीषण आग:दूसरी मंजिल से कूदे पति-पत्नी और बेटा; इलाके में मचा हड़कंप

आंख में कुछ शर्म बची है:गंभीर संकट के दौर में समीक्षा बैठक का बहिष्कार; क्या जनसेवा से बढ़कर है नेताओं का आपसी वर्चस्व

नर्सरी के पास मिला अधेड़ का शव:शरीर पर चोट के निशान नहीं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा

चालानी कार्रवाई पर सवाल:आम नागरिकों पर सख्ती; पुलिसकर्मी खुद नहीं कर रहे यातायात नियमों का पालन

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट; 4 दिन गिरेगा पानी

वर्ल्ड स्पाइन डे पर डॉक्टरों की साइक्लोथॉन:साइकिल चलाकर दिया फिटनेस का संदेश

MP में बिजली कटौती पर बवाल:गांवों से ग्रिड तक प्रदर्शन; कैबिनेट में भी गूंजा मुद्दा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!