नववर्ष पर श्रद्धालुओं का सैलाब: बाबा महाकाल के दरबार में लगा भक्तों का तांता; 3 दिन में 5.50 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
नववर्ष के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। पिछले तीन दिनों में लगभग 5.5 लाख श्रद्धालु महाकाल दर्शन के लिए पहुंचे हैं।
प्रशासन अलर्ट मोड पर
लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए उज्जैन पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। श्रद्धालु मंदिर के पास अपनी गाड़ियों को पार्क कर जाम लगा रहे हैं।
वाहनों की हवा निकाली
पुलिस ने जाम रोकने के लिए कई वाहनों की हवा निकाल दी, जबकि कुछ वाहनों पर चालानी कार्रवाई भी की गई। शनिवार को मंदिर में दर्शनार्थियों का भारी सैलाब देखने को मिला।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़
शीघ्र दर्शन के लिए 250 रुपए देने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सबसे अधिक रही, जिससे कई लोग भीड़ में दब गए। भारी भीड़ की सूचना मिलने पर महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने स्थिति को नियंत्रित किया।
मंदिर समिति और प्रशासन की तैयारी
वीकेंड और नववर्ष के चलते लगातार बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति ने 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक विशेष व्यवस्थाएं लागू की हैं। इसके तहत दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सड़कों पर पुलिस के जरिए जाम हटाया जा रहा है। अस्थायी अतिक्रमण और दुकानों को हटाकर मार्ग साफ किया जा रहा है।
वाहनों की संख्या में वृद्धि
उज्जैन पुलिस के सीएसपी राहुल देशमुख ने बताया कि महाकाल क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग 6 से 8 हजार वाहन प्रवेश कर रहे हैं, जबकि विशेष तिथियों पर यह संख्या 10 हजार से अधिक तक पहुंच जाती है। कोट मोहला से लेकर महाकाल घाटी तक मार्ग को लगातार क्लियर कराया जा रहा है।
संबंधित समाचार

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत

वॉट्सएप वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी:एक गलती से लीक हो सकती है गोपनीय जानकारी; गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने जारी की एडवाइजरी

MP बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में बड़ा बदलाव:अब इन सवालों में नहीं मिलेगा दूसरा विकल्प
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!