देवी अहिल्याबाई होलकर सेवा की त्रिमूर्ति थीं: किस प्रदेश के राज्यपाल बोले; विद्यार्थी कठिनाइयों में भी झूठ नहीं बोलें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर राजनीतिक शुचिता, महिला सशक्तिकरण और सेवा की त्रिमूर्ति थी। उन्होंने समाज को आगे ले जाने के लिए कई कल्याणकारी सेवा कार्य किए। गुजरात के जुनागढ़ से आए 60 परिवार को यहाँ बसाया और उन्हें रोजगार के साथ बेहतर जीवन प्रदान किया। यही वजह है कि 300 वर्ष बाद भी आज हम लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर को उनके उत्कृष्ट और सेवा कार्यों के लिए याद करते हैं।
कुलाधिपति मंगु भाई पटेल ने आज देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2047 में भारत विकसित बनकर रहेगा और इसमें देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर का भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
समारोह में नारायण व्यास, सांसद शंकर लालवानी, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कुलपति डॉ. राकेश सिंघई, कुलसचिव प्रज्वल खरे विशेष रूप से उपस्थित थे। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के सभागृह में आयोजित समारोह में राज्यपाल ने शोधार्थियों को स्वर्ण और रजत के पदक प्रदान किये।
राज्यपाल ने पदक प्राप्त शोधार्थी- विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे देवी अहिल्याबाई के जीवन से सीख लेकर निरंतर आगे बढ़े और अपने परिवार के साथ समाज और देश को भी गौरवान्वित करें। उपाधि केवल कागज का एक टुकड़ा या प्रमाण-पत्र नहीं है। यह उपाधि एक प्रकार से समाज और राष्ट्र को आगे ले जाने की जिम्मेदारी भी है कि हम सेवा भावना से कार्य करते हुए समाज को आगे ले जाए।
श्री पटेल ने कहा कि उपाधियां प्राप्त करने वालों में लड़कों के मुकाबले बेटियों की संख्या अधिक रही। यह बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का परिणाम है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा जनजातीय समाज में फैल रही सिकल सेल एनीमिया बीमारी को नियंत्रण करने के लिए की जा रही पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी विपरीत परिस्थितियों में भी झूठ नहीं बोलें और सच्चाई के रास्ते पर चलें।
पद्मश्री नारायण व्यास ने कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन का एक लक्ष्य बनाए और उसे पूरा करने में अपनी सारी शक्ति झौंक दें। विद्यार्थी को जीवन में कभी निराश नहीं होना चाहिये। कुलपति डॉ. राकेश सिंघई ने अपने संबोधन में कहा कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर उच्च शिक्षा के उन्मुखीकरण और गुणवत्तापूर्ण मूल्य संवर्धन के लिए लगातार अच्छे कार्य कर रही है। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि वर्ष 2047 के विकसित भारत में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की भी भूमिका होगी।
दीक्षांत समारोह के दौरान इंदौर की स्वच्छता पर शोध करने वाले पत्रकार जितेन्द्र जाखेटिया की राज्यपाल द्वारा सराहना की गई। जाखेटिया ने जनसंचार अध्ययनशाला इंदौर की विभागाध्यक्ष डॉ. सोनाली नरगुंदे के निर्देशन में शोध किया है।
संबंधित समाचार

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!