युवक की पिटाई मामले का खुलासा: इस बात को लेकर हुआ था विवाद: आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के खजराना थाना क्षेत्र की ईसाक कॉलोनी में युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जांच में हुआ खुलासा
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मारपीट की वजह पैसों का लेन-देन सामने आया है। फरियादी के बयान के आधार पर मौसीन और उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का वीडियो
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, खजराना थाना क्षेत्र की ईसाक कॉलोनी में हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे थे।
वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद खजराना थाना पुलिस ने इसकी जांच शुरू की और इसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की गई।
पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आमीन और मौसीन के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने बाद में मारपीट का रूप ले लिया।
पुलिस ने फरियादी को थाने बुलाकर घटना के संबंध में विस्तृत बयान दर्ज किए। इसके बाद मौसीन और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश
पुलिस अब वीडियो और फरियादी के बयान के आधार पर घटना में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

13 साल की मासूम से गैंगरेप:नदी किनारे रातभर बंधक बनाकर की दरिंदगी; सुबह अस्पताल के पास छोड़कर भागे आरोपी

मार्क जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी:इन मामले में मानी अपनी गलती; 3 दिन का दिया था अल्टीमेटम

संस्था ने मेट्रो के लिए आरक्षित जमीन पर 20 प्लॉट काटकर बेचे

MP में बस का सफर हुआ महंगा:इतने रुपए बढ़ा किराया; हड़ताल की चेतावनी के बाद लिया फैसला

आठ माह में बहुत कुछ बदल जाएगी भाजपा की राजनीति

आदिवासी परिवार को डाकन बताकर किया गांव से बाहर

मुख्यमंत्री ने की महाराष्ट्र के सीएम से मुलाकात:विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा; ये वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद

एक ही घर में पिता-पुत्र की मौत से फैली सनसनी:4 साल के मासूम की हत्या के बाद फंदे से झूला पिता

सोना तस्करी का खुलासा:सराफा व्यापारी और एयर इंडिया का कर्मचारी हिरासत में; ऐसे काम करता था पूरा नेटवर्क

अवैध कब्जे पर चला पीला पंजा:11 गुमटियां और टापरे जमींदोज

मास्टर साहब बने मुख्यमंत्री:सांदीपनि स्कूल में लगाई बच्चों की क्लास; छात्रों से किया संवाद

फर्जी क्राइम ब्रांच गैंग का खुलासा:ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर करते थे लूट; महिला वकील निकली मास्टरमाइंड

कोर्ट परिसर में बनाएंगे आधुनिक सुविधाओं से लैस स्मार्ट टॉयलेट

लीकेज और गड्ढों के बीच रेंग रहा ट्रैफिक

भतीजों ने की बुआ की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

हिस्ट्रीशीटर ड्रग्स तस्कर अज्जू फिर गिरफ्त में आया:एनडीपीएस के दो मामलों में था फरार; कोर्ट में पेश होने पहुंचा तो हीरा नगर पुलिस ने धरदबोचा

पवित्र नहीं है प्रधान का बेटा हितेश:गैंगस्टर सतीश भाऊ से जुड़कर कर रहा था मैटरबाजी

चार पार्टनरों ने दिया धोखा:डॉ. जोशी को किया बाहर; अस्पताल में ढेरों गड़बड़ियां

EOW की बड़ी कार्रवाई:रोजगार सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; इस काम के बदले मांगी थी घूस

निवेश करो मालामाल बनो के झांसे में लाखों गंवाए:क्राइम ब्रांच की जांच में ठगी का खुलासा, दंपति पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!