खबर
Top News

लापरवाह सीएसआई की विभागीय जांच और दरोगा का वेतन काटें: निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने जोन 2 के निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 मार्च 2026, 1:13 pm
शेयर करें:
लापरवाह सीएसआई की विभागीय जांच और दरोगा का वेतन काटें

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
निगमायुक्त ने निगम जोन क्रमांक 2, 13 एवं 18 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जोन दो में कई स्थानों पर गंदगी मिलने से निगमायुक्त भड़क गए और लापरवाही सीएसआई की विभागीय जांच के निर्देश दिए। इसके साथ ही दरोगा का सात दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। निगमायुक्त की इस कार्रवाई से निगम में खलबली मच गई।

स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियां शुरू हो गई है। सर्वे के मापदंड के अनुरुप शहर की सफाई करने के निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसके चलते निगमायुक्त किसी भी क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर सफाई कार्य का जायजा लेते हैं। इसके चलते निगमायुक्त निगम जोन क्रमांक 02 वार्ड क्रमांक 68 सिलावटपुरा एवं मुंबई बाजार क्षेत्र में सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में गंदगी मिलने पर सीएसआई अनिल सिरसिया को फटकार लगाई। इसके साथ ही विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए। इसके अलावा वार्ड के दरोगा मनीष पथरोड़ का सात दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। यही नहीं वार्ड 68 के सहायक दरोगा विवेक धौलपुरे को हटाने के निर्देश जारी किए।

निगमायुक्त की इस कार्यवाई से निगम में खलबली मच गई। इसके बाद निगमायुक्त ने निगम जोन क्रमांक 13 वार्ड 74 के मैकेनिक नगर, विष्णुपुरी, मां अहिल्या उद्यान का निरीक्षण किया। मां अहिल्या उद्यान विष्णुपुरी के निरीक्षण के दौरान नागरिकों से स्वच्छता और उद्यान में रीयूज पानी के कनेक्शन के संबंध में चर्चा की।

इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं सफाई कर्मचारियों के रजिस्टर पंजी की जांच की जिसमें कई कर्मचारी सफाई कार्य में उपस्थित नहीं पाए जाने पर क्षेत्रीय सीएसआई अभिषेक तिवारी को नियमित हाजिरी रजिस्टर चेक करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने कहा कि जो कर्मचारी अनुपस्थित है उन पर अपर आयुक्त स्वास्थ्य नियमानुसार कार्रवाई करे।

जोन क्रमांक 18 में सफाई व्यवस्था नहीं मिली ठीक
निगमायुक्त ने जोन क्रमांक 18 वार्ड क्रमांक 53 के कोहिनूर कॉलोनी, आजाद नगर एवं अन्य क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में कचरे के पॉइंट बनने एवं सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाए जाने पर वार्ड दरोगा प्रवीण खरे को फटकार लगाते हुए दरोगा का 07 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि निगमायुक्त ने स्वच्छता में लगातार नौवी बार नंबर वन बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियां शुरु की है। इसके चलते सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निरीक्षण का जिम्मा सौंपा गया है।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी
Top News

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

about 16 hours ago
बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन
Top News

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

about 16 hours ago
IRCTC केस
Top News

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

about 16 hours ago
खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न
Top News

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

about 16 hours ago
10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल
Top News

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

about 16 hours ago
आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी
Top News

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

about 16 hours ago
बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव
Top News

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

about 16 hours ago
दुबई में सनपाल का रिमोट
Top News

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

about 17 hours ago
घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला
Top News

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

about 17 hours ago
जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने  में हाजिरी
Top News

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

about 17 hours ago
इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल
Top News

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

about 17 hours ago
600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई
Top News

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

about 17 hours ago
मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत
Top News

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

about 17 hours ago
मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी
Top News

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

about 17 hours ago
थाली में कीड़े कमरों में चूहे
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

about 17 hours ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

about 18 hours ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

about 18 hours ago
मुक्तिधामों में बदहाली
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

about 18 hours ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

about 18 hours ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!