बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग: जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नई अन-रजिस्टर्ड गाड़ियों से कथित तौर पर व्यवसायिक परिवहन कराने और इसके लिए रीजनल पार्क के सामने मैदान को अवैध यार्ड के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगा है।
मामले में तेजाजी नगर निवासी और चोइथराम सब्जी मंडी के व्यापारी महेश तिवारी ने पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह को शिकायत देकर पवन तिवारी और अरुण ठाकुर सहित कथित गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के प्लांट से आने वाली महिंद्रा कंपनी की नई गाड़ियों को नंबर प्लेट लगने से पहले ही व्यवसायिक परिवहन में लगाया जा रहा है।
शिकायत में कहा गया है कि रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान को कथित तौर पर ओपन यार्ड के रूप में इस्तेमाल कर यहां अन-रजिस्टर्ड वाहनों में फल-सब्जी सहित कृषि उपज लोड करवाई जाती है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि वाहनों के ड्राइवरों पर माल जल्द पहुंचाने का दबाव बनाया जाता है, जिससे तेज गति और लापरवाही से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। शिकायतकर्ता तिवारी ने जनसुनवाई में सबसे गंभीर सवाल दुर्घटना की स्थिति में वाहनों की पहचान को लेकर उठाया।
उनका कहना है कि नई गाड़ियों पर नंबर प्लेट नहीं होने से हादसे की स्थिति में वाहन की पहचान और उसके जिम्मेदार व्यक्ति तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। शिकायतकर्ता ने पीथमपुर में हुई एक दुर्घटना का हवाला देते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने के बावजूद वाहन का नंबर नहीं होने से उसकी पहचान में परेशानी आई और मृतक के परिजन को बीमा राशि का लाभ नहीं मिल सका।
जीएसटी और मंडी शुल्क चोरी का भी आरोप: शिकायत में कथित कारोबार में बड़े पैमाने पर नकद लेनदेन होने और जीएसटी, आयकर तथा मंडी शुल्क की चोरी किए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं।
शिकायतकर्ता ने पुलिस के साथ परिवहन विभाग और संबंधित राजस्व एजेंसियों से भी पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है, ताकि वाहनों के दस्तावेज, परिवहन का उद्देश्य, माल के बिल और टैक्स संबंधी रिकॉर्ड की जांच हो सके।
विरोध किया तो जान से मारने की धमकी का आरोप
महेश तिवारी ने पुलिस कमिश्नर को बताया कि उन्होंने जनहित में इस कथित अवैध गतिविधि का विरोध किया और पूर्व में भी शिकायतें की थीं। आरोप है कि इसके बाद पवन तिवारी और अरुण ठाकुर की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
उन्होंने पूर्व में दिए गए आवेदनों के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। पुलिस कमिश्नर को दिए आवेदन में रीजनल पार्क के सामने संचालित कथित ओपन यार्ड पर तत्काल कार्रवाई कर उसे बंद कराने, अन-रजिस्टर्ड वाहनों से व्यवसायिक परिवहन की जांच करने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहनों को जब्त करने की मांग की गई है।
इसके साथ ही परिवहन विभाग और पुलिस के संयुक्त स्तर पर जांच कराने तथा धमकी के आरोपों पर एफआईआर दर्ज कर सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी की है।
संबंधित समाचार

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!