बिल्डर को 15 करोड़ न देने पर जान से मारने की धमकी: गैंगस्टर के नाम से आया कॉल; पुलिस अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक बार फिर गैंगस्टर के नाम पर फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। शहर के बिल्डर संजय जैन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से 15 करोड़ रुपए की फिरौती की धमकी दी गई है। इतना ही नहीं रकम न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है, जिससे हड़कंप मच गया है।
सुबह आया धमकी भरा कॉल
जानकारी के मुताबिक, बिल्डर को सुबह ‘हैरी बॉक्सर’ के नाम से फोन आया, जिसमें पहले 10 करोड़ रुपए की मांग की गई थी, जब बिल्डर संजय जैन ने कॉल का जवाब नहीं दिया, तो दोबारा फोन कर रकम बढ़ाकर 15 करोड़ कर दी गई। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मामले की कर रहे मॉनिटरिंग
मामले की गंभीरता को देखते हुए तुकोगंज थाना पुलिस में केस दर्ज कर लिया गया है। शहर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी थाने पहुंचकर पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
पहले भी आ चुके हैं ऐसे कॉल
इससे पहले महू क्षेत्र में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जहां एक अस्पताल संचालक के बेटे से 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। वहां भी कॉल करने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था।
प्रदेश में बढ़ते फिरौती के कॉल
हाल के दिनों में ‘हैरी बॉक्सर’ के नाम से प्रदेशभर में व्यापारियों और बिल्डरों को लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। अशोकनगर में भी पुलिस ने इसी तरह के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जो इस गैंग से जुड़े बताए गए।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कॉल की लोकेशन व आरोपियों की पहचान ट्रेस करने के प्रयास जारी हैं। साथ ही, संबंधित लोगों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!