बेटी के प्रेमी ने माता-पिता को उतारा था मौत के घाट: डबल मर्डर में आरोपी को दोहरी उम्रकैद ; सीसीटीवी और च्यूइंगम के डीएनए से खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करीब छह साल पुराने संजय-रश्मि (परिवर्तित नाम) डबल मर्डर केस में इंदौर जिला कोर्ट ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने मुख्य आरोपी डीजे उर्फ धनंजय उर्फ शुभांशु यादव (25) को माता-पिता की हत्या के मामले में दोषी करार देते हुए दोहरा आजीवन कारावास सुनाया है। इसके अलावा अन्य धाराओं में भी उसे कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए कुल 33 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया है।
28वें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हेमंत कुमार रघुवंशी की कोर्ट ने इस चिन्हित प्रकरण में फैसला सुनाया। सनसनीखेज वारदात दिसंबर 2020 की एक रात शहर के पश्चिमी क्षेत्र स्थित मकान में हुई थी।
अभियोजन के मुताबिक आरोपी धनंजय का मृतक दंपती की नाबालिग बेटी से प्रेम-प्रसंग था। इसी प्रेम-प्रसंग के चलते दंपती की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।
घर पर ताला, अंदर खून से लथपथ पड़े थे माता-पिता
वारदात का खुलासा उस समय हुआ, जब दंपती के बेटे ने पुलिस को इसकी सूचना दी। उसने बताया कि सुबह परिवार के लोग घर पहुंचे तो बाहर से ताला लगा हुआ था। अंदर झांककर देखा तो माता-पिता खून से लथपथ पड़े दिखाई दिए, जबकि उसकी बहन घर से गायब थी।
इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शुरुआती हालात ऐसे बनाए गए थे, जिससे शक दंपती की बेटी पर जाए।
बेटी के नाम से पर्चा लिखकर पुलिस को किया गुमराह
जांच के दौरान पुलिस को घर से हाथ से लिखा एक पन्ना मिला। उसमें लिखा था कि “मैंने ही अपने माता-पिता की हत्या की है, मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना।”
पुलिस ने पर्चे को जांच में शामिल किया, लेकिन घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों ने कहानी का दूसरा पहलू सामने ला दिया। फुटेज में एक संदिग्ध युवक मकान में आते-जाते दिखाई दिया। परिजन ने उसकी पहचान धनंजय के रूप में की।
इसके बाद पुलिस ने धनंजय और एक बाल अपचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच आगे बढ़ने के साथ पुलिस को कई अहम वैज्ञानिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्य मिले।
दरवाजे पर चिपकी च्यूइंगम बनी अहम कड़ी
इस दोहरे हत्याकांड को सुलझाने में घटनास्थल से मिली एक च्यूइंगम बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई। पुलिस को मकान के दरवाजे पर च्यूइंगम चिपकी मिली थी। उसे वैज्ञानिक जांच के लिए भेजा गया।
च्यूइंगम से मिले डीएनए का मिलान आरोपी से हुआ। इस वैज्ञानिक साक्ष्य ने आरोपी की घटनास्थल पर मौजूदगी साबित करने में अभियोजन के मामले को मजबूती दी।
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार, वारदात के दौरान पहने गए कपड़े और अन्य सामग्री भी जब्त की थी। इन सभी साक्ष्यों को कोर्ट में पेश किया गया।
25 गवाहों के बयान कराए
अभियोजन ने कोर्ट के सामने सीसीटीवी फुटेज, डीएनए रिपोर्ट, जब्त हथियार, कपड़े और अन्य वैज्ञानिक व परिस्थितिजन्य साक्ष्य पेश किए। सुनवाई के दौरान कुल 25 गवाहों के बयान भी कराए गए।
डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्रसिंह भदौरिया के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे जघन्य एवं चिन्हित प्रकरण की सूची में रखा गया था। अभियोजन ने वैज्ञानिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की कड़ियां कोर्ट के सामने रखीं, जिनके आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध सिद्ध हुआ।
शासन की ओर से मामले में विशेष लोक अभियोजक आरती भदौरिया ने पैरवी की। कोर्ट ने अभियोजन के तर्कों और प्रस्तुत साक्ष्यों से सहमत होते हुए धनंजय को दोषी करार दिया।
हत्या के दो मामलों में दोहरा आजीवन कारावास
कोर्ट ने आरोपी को पुराने भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत धारा 302 के दो मामलों में दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा धारा 460 के तहत 10 वर्ष और धारा 397 के तहत 7 वर्ष के कारावास की सजा दी गई।
आयुध अधिनियम की धारा 25(1-बी)(बी) सहपठित धारा 4 के तहत एक वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। कोर्ट ने आरोपी पर कुल 33 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया।
संबंधित समाचार

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!