दतिया उपचुनाव में 69.36% मतदान: कांग्रेस के फर्जी वोटिंग के आरोपों से गरमाई सियासत; नरोत्तम बोले- हार की हताशा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शाम 5 बजे तक 69.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव की तुलना में करीब 11 प्रतिशत कम है। इस बार मुकाबला कांग्रेस के घनश्याम सिंह और भाजपा के आशुतोष तिवारी के बीच है। मतों की गिनती 3 अगस्त को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।
फर्जी वोटिंग को लेकर कांग्रेस का हंगामा
मतदान के दौरान कांग्रेस ने सिरोल और जिगना के कुछ मतदान केंद्रों पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से शिकायत की। वहीं, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि "कांग्रेस जब हारती है तो ऐसे आरोप लगाती है। यह उनकी हताशा और निराशा का परिचय है।"
पोलिंग एजेंट को थाने ले जाने पर विवाद
रामसागर गांव के एक मतदान केंद्र से पुलिस कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को अपने साथ थाने ले गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वीडियो बनाने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने उन्हें रोका। बाद में कांग्रेस नेताओं के थाने पहुंचने पर पोलिंग एजेंट को छोड़ दिया गया।
तकनीकी खराबी के बावजूद समय पर शुरू हुआ मतदान
उपचुनाव के लिए जिले में 291 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां 2.20 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं। मतदान के दौरान बूथ नंबर 186 पर वीवीपैट, 108 पर बैलेटिंग यूनिट और 290 पर कंट्रोल यूनिट में तकनीकी खराबी आई, लेकिन इन्हें समय रहते ठीक कर मतदान प्रक्रिया प्रभावित नहीं होने दी गई।
बारिश से कई बूथों पर जलभराव
लगातार बारिश के कारण लरायटा ग्राम पंचायत के बूथ क्रमांक 88 और 89 तथा सिविल लाइन रोड स्थित बूथ 92, 93 और 94 पर जलभराव की स्थिति बन गई। इसके बावजूद मतदान जारी रहा।
नरोत्तम और जीतू पटवारी के बयान
टिकट कटने के बाद भावुक होने के सवाल पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "मैं टिकट कटने पर नहीं, बल्कि अपने कार्यकर्ताओं की पीड़ा देखकर भावुक हुआ था।" वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया कि "दतिया में पूरी सरकार चुनाव लड़ रही है, लेकिन कांग्रेस का पंजा 25 हजार वोटों से जीत दर्ज करेगा।"
क्यों हो रहा है उपचुनाव?
दतिया सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में दो वर्ष की सजा मिलने के बाद खाली हुई थी। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 80.2 प्रतिशत मतदान हुआ था। तब राजेंद्र भारती ने भाजपा के नरोत्तम मिश्रा को 7,742 वोटों से हराया था।
संबंधित समाचार

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!