क्रिकेट की नई सनसनी का भोजपुरी गाने पर डांस: अपने अवॉर्ड किसे समर्पित किए; कौन देगा इतने करोड़ की इनाम राशि
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
हरारे में जूनियर विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने जमकर जश्न मनाया। फाइनल में इंग्लैंड पर 100 रन की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने मैच के बाद भोजपुरी गाने पर जमकर डांस किया।
फाइनल मुकाबले में 175 रन की पारी खेली
फाइनल मुकाबले में 175 रन की पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी के डांस को उनके प्रशंसकों से खासी वाहवाही मिल रही है। उनके डांस के वीडियो को राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
दोनों अवॉर्ड सपोर्ट स्टाफ को किए समर्पित
वैभव सूर्यवंशी ने प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड सपोर्ट स्टाफ को समर्पित कर दिए हैं।प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के बाद वैभव ने कहा, बहुत अच्छा लग रहा। मैं ये अवॉर्ड पूरे सपोर्ट स्टाफ को डेडिकेट करना चाहता हूं।
पंजाबी गाना समझ नहीं आ रहा, अब भोजपुरी लगेगा
एक वीडियो क्लिप में वैभव कहते हैं कि पंजाबी गाना समझ नहीं आ रहा गाइज, अब भोजपुरी लगेगा। इसके बाद वैभव ने पवन सिंह का गाना सॉरी-सॉरी प्ले किया। सभी खिलाड़ी पवन सिंह के भोजपुरी गाने पर डांस करने लगे।
एक बिहारी सब पर भारी
वीडियो के आखिरी में वैभव कहते हैं कि अब मेरी तरफ से आज के लिए इतना ही काफी है। राजस्थान रॉयल्स ने डांस वीडियो क्लिप पर कमेंट करते लिखा कि 'एक बिहारी सब पर भारी'।
भारतीय टीम को 7.5 करोड़ रुपए देगा बोर्ड
दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड यानी बीसीसीआई ने विश्व कप विजेता 19 वर्ष से कम उम्र की भारतीय टीम को 7.5 करोड़ रुपये की इनाम राशि देने की घोषणा की है। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने यह घोषणा करते हुए कहा कि इस जीत के बाद पूरा देश खुश है। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही, यह सराहनीय है।
पिता ने जताई खुशी
वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के विश्व कप जीतने पर खुशी जताते कहा कहा कि वैभव समेत सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। वैभव की यह पारी ऐतिहासिक रही है। बिहार और देशवासियों का आशीर्वाद हमेशा उसके साथ रहा है।
संबंधित समाचार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!