ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी: APK फाइल डाउनलोड करते ही 9.42 लाख उड़ाए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। मुरार थाना क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ ठगों ने बेहद शातिर तरीके से 9 लाख 42 हजार 182 रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली।
मोबाइल हुआ हैक
बता दें कि, ठगी की यह वारदात वाट्सएप पर भेजी गई एक फर्जी ई-चालान APK फाइल के जरिए अंजाम दी गई। पीड़ित विजय यादव, निवासी बड़ागांव क्षेत्र, प्रॉपर्टी कारोबारी हैं।
25 दिसंबर को उनके वाट्सएप पर ई-चालान के नाम से एक फाइल आई। उन्होंने उसे पीडीएफ समझकर डाउनलोड कर लिया, लेकिन वह फाइल APK (एंड्रॉयड एप्लीकेशन) निकली।
ठगों ने पूरा एक्सेस हासिल कर लिया
फाइल डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल करीब 8 मिनट तक बंद हो गया। इसके बाद फोन तो चालू हो गया, लेकिन इस दौरान साइबर ठगों ने मोबाइल का पूरा एक्सेस हासिल कर लिया।
20 दिन बाद खाते से निकाले गए लाखों रुपए
मोबाइल हैक होने के करीब 20 दिन बाद, 16 जनवरी को अचानक उनका मोबाइल दोबारा बंद हुआ। महज 5 मिनट के भीतर ठगों ने तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर खाते से 9.42 लाख रुपए निकाल लिए।
ठगी की रकम इस प्रकार है
पहली बार: 4,49,000 रुपए
दूसरी बार: 3,45,522 रुपए
तीसरी बार: 1,50,660 रुपए
पत्नी के खाते से हुआ फ्रॉड
विजय यादव व्यापारिक लेनदेन के लिए अपनी पत्नी के बैंक खाते का उपयोग करते हैं। खाते में मोबाइल नंबर विजय का ही लिंक था, जिससे ठगों को ओटीपी और बैंक अलर्ट तक पहुंच मिल गई।
साइबर हेल्पलाइन पर की शिकायत
ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मामले में ई-जीरो एफआईआर दर्ज की गई, जिसे मुरार थाने में स्थानांतरित कर जांच शुरू कर दी गई है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!