साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा: 20 पुरुष-एक महिला गिरफ्तार; ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शिवपुरी।
जिले में अश्लीलता के जाल में फंसाकर साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग करने वाले एक बड़े रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। कार्रवाई में 20 पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी करेरा–पिछोर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
मोबाइल, एटीएम कार्ड और लग्जरी कारें बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 मोबाइल फोन, 17 एटीएम कार्ड, 7 लग्जरी कारें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, एक आरोपी ने ठगी के पैसों से आलीशान मकान तक खरीद लिया था।
ऐसे हुआ खुलासा
अमन सिंह राठौड़ (पुलिस अधीक्षक) ने बताया कि भोपाल स्तर से संदिग्ध बैंक खातों की सूची मिली थी, जिसमें 80 खाते चिन्हित थे। जांच के दौरान करेरा और पिछोर इलाके में साइबर ठगी के संगठित रैकेट संचालित होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद दबिश देकर 21 साइबर ठगों और ब्लैकमेलरों को गिरफ्तार किया गया।
अश्लील चैट-वीडियो से करते थे ब्लैकमेल
जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी ऐप्स के जरिए लोगों से चैट करते थे, फिर वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग कर अश्लील क्लिप बनाते और उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूलते थे। इसी ब्लैकमेलिंग की रकम से लग्जरी गाड़ियां और मकान खरीदे गए।
जामताड़ा की तर्ज पर करेरा-पिछोर बना हॉट स्पॉट
झारखंड के जामताड़ा की तर्ज पर करेरा और पिछोर के ग्रामीण अंचल में पिछले कुछ वर्षों में साइबर ठगों का बड़ा नेटवर्क खड़ा हो गया है। इस रैकेट में पुरुषों के साथ कई महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!