ब्रिक्स के रंग में सजा सांस्कृतिक महोत्सव: 11 देशों की संस्कृति का संगम; ‘पीस सॉन्ग’ गूंजेगा, दाल-बाफले का स्वाद चखेंगे मेहमान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 के दूसरे दिन गुरुवार को सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर मंथन हो रहा है। बैठक में सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा, संग्रहालय, रचनात्मक उद्योग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोगों के बीच जुड़ाव जैसे विषयों के साथ संस्कृति मंत्रियों के घोषणा-पत्र के मसौदे पर चर्चा की जाएगी।
रवींद्र भवन में विदेशी कलाकारों का रंग
रवींद्र भवन में ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव भी शुरू हो गया है। ब्रिक्स देशों से आए कलाकार लोक गायन और नृत्य के जरिए अपनी संस्कृति की झलक दिखा रहे हैं। बेलारूस के कलाकार प्रस्तुति दे चुके हैं, जबकि अन्य देशों के कार्यक्रम भी होंगे।
विदेशी मेहमानों के लिए मध्य प्रदेश के स्वाद का खास इंतजाम किया गया है। लंच और डिनर में दाल-बाफले, निमोना, रिकमच, गुइया की सब्जी, चंबल का थोपा और कोदो-कुटकी जैसे व्यंजन परोसे जा रहे हैं। साथ ही वेस्टर्न और ओरिएंटल व्यंजन भी रखे गए हैं।
7 अगस्त को ‘ब्रिक्स पीस सांग’, 125 कलाकार दिखाएंगे मप्र की संस्कृति
7 अगस्त को सदस्य और भागीदार देशों के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मुख्य सांस्कृतिक महोत्सव होगा। इसका प्रमुख आकर्षण ‘ब्रिक्स पीस सांग’ रहेगा। इसमें भारत सहित विभिन्न ब्रिक्स देशों की संगीत परंपराओं का संगम देखने को मिलेगा।
इसी शाम 125 से ज्यादा कलाकार ‘अमृतस्य मध्य प्रदेश- एक अलौकिक सांस्कृतिक महायात्रा’ प्रस्तुत करेंगे। इसमें भीमबेटका, सांची, खजुराहो, चित्रकूट, उज्जैन, ग्वालियर, ओरछा, मांडू और नर्मदा सहित मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत दिखाई जाएगी।
8 अगस्त को मंत्रियों की बैठक, फिर सांची भ्रमण
8 अगस्त को भारत की अध्यक्षता में तीसरी ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक होगी। इसमें ‘ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की घोषणा’ को अपनाते हुए भविष्य के सांस्कृतिक सहयोग का रोडमैप तय किया जाएगा।
इसके बाद विदेशी प्रतिनिधि यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल सांची जाएंगे। यहां स्तूप के भ्रमण के साथ योग-ध्यान, 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग और लाइट एंड साउंड शो होगा। 9 अगस्त को इच्छुक प्रतिनिधियों के लिए भीमबेटका शैलाश्रयों के भ्रमण की भी व्यवस्था की गई है।
संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!