करोड़ों की कृषि जिंस धोखाधड़ी: बंधक बोरियों से माल गायब; गोदामों में मिला भूसा-मिट्टी, तीन कारोबारियों समेत पांच नामजद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सेंधवा।
बैंकों के पास कृषि जिंसों को बंधक रखकर करोड़ों रुपए का ऋण लेने और बाद में गोदामों से गिरवी स्टॉक गायब करने का बड़ा मामला सामने आया है। सेंधवा ग्रामीण थाना पुलिस ने करीब 19.76 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी में तीन कारोबारियों और वेयरहाउस सुपरवाइजर सहित पांच नामजद आरोपियों व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला तब खुला, जब सील किए गए गोदामों को अधिकारियों की मौजूदगी में खोला गया। यहां रिकॉर्ड के मुताबिक हजारों बोरियां होना थीं, लेकिन एक गोदाम में महज 98 बोरी सोयाबीन और भूसा मिला, दूसरे में कपास की गांठें व भूसा पाया गया, जबकि तीसरा गोदाम लगभग खाली था।
मेसर्स स्टारएग्रो वेयरहाउसिंग एंड कोलैटरल मैनेजमेंट लिमिटेड की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(4), 318(4), 61(2) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
तीन गोदामों में रखा था बैंकों के पास बंधक माल
शिकायत के मुताबिक स्टारएग्री वेयरहाउसिंग कंपनी बैंकों की ओर से बंधक रखी कृषि जिंसों की अभिरक्षा और कोलैटरल मैनेजमेंट का काम करती है। सेंधवा के बनिहार स्थित तीन गोदामों में बैंक के पास बंधक कृषि जिंस रखी गई थीं।
कंपनी का आरोप है कि आरोपियों ने आपसी मिलीभगत और सुनियोजित तरीके से गोदामों में रखे बंधक स्टॉक को निकालकर बेच दिया। मामले को छिपाने के लिए कथित तौर पर फर्जी सरकारी सील और कूटरचित दस्तावेजों का सहारा लिया गया।
1.38 लाख बोरियां थीं, रिकॉर्ड में 95 हजार बोरियां बंधक
शिकायत के अनुसार तीनों गोदामों में शुरुआत में करीब 1.38 लाख बोरी यानी 8622.27 मीट्रिक टन कृषि जिंस संग्रहित थी। बैंक रिकॉर्ड के मुताबिक बाद में भी 95 हजार 45 बोरी यानी 5962.265 मीट्रिक टन माल धारणाधिकार के अधीन था।
कंपनी का दावा है कि स्टॉक गायब होने के कारण संबंधित दोनों बैंकों का करीब 19.76 करोड़ रुपए का ऋण बकाया है।
गोदाम सील करने का आदेश भी निकला फर्जी
मामले में बड़ा खुलासा तब हुआ, जब बीज प्रमाणीकरण अधिकारी के नाम से प्रस्तुत गोदाम सील करने के आदेश की जांच की गई। शिकायत के मुताबिक जांच में यह आदेश फर्जी पाया गया।
इसके बाद 24 जुलाई को पुलिस, संबंधित बैंक, बीमा कंपनी और वेयरहाउसिंग कंपनी के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में तीनों गोदामों को खुलवाया गया। अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।
कहीं 98 बोरी सोयाबीन, कहीं भूसा; तीसरा गोदाम लगभग खाली
भौतिक सत्यापन में रिकॉर्ड और मौके पर मौजूद स्टॉक में बड़ा अंतर सामने आया। एक गोदाम में केवल 98 बोरी सोयाबीन और भूसा मिला। दूसरे गोदाम में कपास की गांठें और भूसा पाया गया, जबकि तीसरा गोदाम लगभग खाली मिला।
निरीक्षण के बाद मौके पर पंचनामा तैयार किया गया और पूरी रिपोर्ट पुलिस को सौंपी गई। इसी आधार पर मामले की विस्तृत जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
तीन कारोबारी सहित पांच नामजद आरोपी
एफआईआर में मेसर्स अनंतश्री एग्रो सीड्स एंड बायोटेक कंपनी की प्रोपराइटर चेतना खंडेलवाल, मेसर्स निलेश एग्रो सीड्स के प्रोपराइटर निलेश खंडेलवाल, मेसर्स विकास कृषि सेवा केंद्र के प्रोपराइटर कैलाश खंडेलवाल, पीयूष खंडेलवाल और वेयरहाउस सुपरवाइजर देवराज राठौड़ को नामजद आरोपी बनाया गया है।
शिकायत में आरोप है कि आरोपियों ने आपसी षड्यंत्र के तहत बैंक और वेयरहाउसिंग कंपनी को धोखे में रखकर बंधक स्टॉक का गबन किया।
सुपरवाइजर पर रिकॉर्ड में हेरफेर और माल निकलवाने का आरोप
एफआईआर में वेयरहाउस सुपरवाइजर देवराज राठौड़ की भूमिका को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के मुताबिक उसने अपने दायित्वों का उल्लंघन करते हुए स्टॉक रजिस्टर में गलत प्रविष्टियां कीं और कथित तौर पर अनधिकृत तरीके से गोदाम से माल निकलवाने में सहयोग किया। उस पर पूरे घटनाक्रम को छिपाने में भूमिका निभाने का भी आरोप है। पुलिस कुछ पूर्व कर्मचारियों और अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका भी खंगाल रही है।
संबंधित समाचार

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

मंत्री और नगर अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना:‘छात्रों के बीच कार्यकर्ताओं को खड़ा करने की जरूरत क्यों पड़ी?’

छात्र को फर्जी बैंक कॉल का झांसा देकर साइबर ठगी:फर्जी वेबसाइट पर कराया लॉगिन; ओटीपी डालते ही ट्रांसफर हो गई रकम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!