खबर
Top News

‘बादशाह’ के आगे निगम अफसर लाचार: निगम जोन 11 में बिल्डिंग अफसरों से मिलीभगत कर नाले किनारे बेसमेंट में बना दी दुकान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जनवरी 2026, 1:10 pm
शेयर करें:
‘बादशाह’ के आगे निगम अफसर लाचार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम जोन 11 के बिल्डिंग परमिशन विभाग के अफसरों पर दबाव के चलते निगम अफसरों की मिलीभगत से बादशाह चैंबर में नाले किनारे कई दुकानें बन गईं। इस निर्माण की शिकायत होने पर जिम्मेदारों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जबकि आला अफसरों को गलत जानकारी देकर मामले को दबाने का पुरजोर प्रयास किया जा रहा है।

नगर निगम में अफसरों की अफसरशाही हावी है। इसके चलते ही निगम अफसर, नेता और अवैध निर्माणकर्ताओं की मिलीभगत से शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्र जवाहर मार्ग पर निगम जोन 11 वार्ड 60 के भूखंड क्रमांक 45/5 बादशाह चैंबर में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हो रहा है।

नाले किनारे बनाई जाने वाली इन दुकानों को लेकर निगम अफसरों से शिकायत होने के बाद भी जिम्मेदारों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है, बल्कि मामले को रफदफा करने के लिए आला अफसरों को गलत जानकारी दी जा रही है।

शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
बताया जाता है कि बादशाह चैंबर के बेसमेंट में लगभग 300 स्क्वेयर फीट की दुकान बनाई गई है। इसके लिए निगम से किसी तरह की अनुमति भी नहीं ली गई। बिना किसी वैध अनुमति, बिना नक्शा पास कराए निगम के नियमों को ठेंगा दिखाकर बादशाह चेंबर में दुकान का निर्माण निगम अफसरों की मिलीभगत का खुलासा कर रहा है।

खासतौर पर नाले किनारे निगम की परमिशन के बिना किए जाने वाले निर्माण की शिकायत निगम जोन 11 के भवन अधिकारी गीतेश तिवारी और भवन निरीक्षक जीशान चिस्ती से की गई। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

नियमों को ठेंगा
गौरतलब है कि बादशाह चैंबर कान्ह नदी किनारे होने से यहां निगम व स्मार्ट सिटी की अनुमति लेकर ही निर्माण किया जा सकता है, लेकिन निर्माणकर्ता ने नेता और निगम अफसरों से मिलीभगत कर अवैध निर्माण तान दिया। जबकि नियमों के मुताबिक नाले से नौ मीटर और नदी से बीस मीटर दूर निर्माण किया जाता है, लेकिन बादशाह के दबाव में लाजार निगम अफसर इस अवैध निर्माण को देखकर भी कोई कार्रवाई नहीं कर सके हैं।

मामले को दबाने का रचा जा रहा खेल
जोन 11 के भवन निरीक्षक जीशान चिस्ती को तीन जोन में भवन निरीक्षक की जिम्मेदारी है। इनमें जोन 10, 11, 18 शामिल हैं। भवन निरीक्षक तीनों जोन में अवैध निर्माणों पर निर्माणकर्ता से मिलीभगत कर मामले को दबाने का खेल रच रहा है।

वहीं जब आला अफसर मामले में जानकारी मांगते है तो उनको गलत जानकारी देकर मामला रफादफा कर दिया जाता है। इस तरह भवन निरीक्षक अपनी कमाई के लिए बड़े पैमाने पर अवैध निर्माणों को रोकने की जगह उनके निर्माण को बढ़ावा दे रहा है। इसके चलते निगम बिल्डिंग परमिशन विभाग के भवन निरीक्षक की मिलीभगत से बादशाह चैंबर में नाले किनारे बेसमेंट में दुकान बना ली गई है।

नेताओं का भी गठजोड़
बताया जाता है कि जवाहर मार्ग पर बादशाह चैबर के बेसमेंट में नाले किनारे बनाई जाने वाली दुकान के मामले में नेताओं का भी गठजोड़ बना हुआ है। इसके चलते कुछ नेताओं ने निगम अफसरों पर दबाव बनाकर बादशाह चैंबर के बेसमेंट में दुकान बनाने की सहमति दे दी है।

इस तरह निगम अफसर, नेता और निर्माणकर्ता की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर नियम विरुद्ध अवैध निर्माण हो रहा है। जबकि जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं। सूत्रों की मानें तो इस अवैध निर्माण के लिए नेता और निगम अफसरो को लाखों रुपए का चढ़ावा चढ़ाया गया है।

मुझे कोई शिकायत नहीं मिली
मुझे अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है, फिर भी मैं जानकारी लूंगा। -गीतेश तिवारी, भवन अधिकारी जोन 11

जांच के बाद ही कुछ कह सकूंगा
मैं जांच करूंगा, उसके बाद ही कुछ कह सकूंगा। -जीशान चिस्ती, भवन निरीक्षक जोन 11

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 9 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 9 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 9 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 10 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 10 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 10 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 10 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 10 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 10 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 10 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 10 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 10 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 11 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 11 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 11 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 11 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 11 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 11 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 11 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!