बोर्ड परीक्षा के दौरान हिजाब को लेकर विवाद: दो छात्राओं को परीक्षा देने से रोका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में पहली बार स्कूल स्तर पर हिजाब को लेकर विवाद सामने आया है। सिरपुर क्षेत्र स्थित न्यू मॉर्निंग स्टार स्कूल में 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान हिजाब पहनकर आई दो छात्राओं को स्कूल में प्रवेश से रोक दिया।
परीक्षा के दिन हुआ विवाद
घटना 25 फरवरी की बताई जा रही है, जब 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए दो छात्राएं हिजाब पहनकर स्कूल पहुंची। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात एक महिला शिक्षक ने उन्हें हिजाब उतारने को कहा और इनकार करने पर परीक्षा में 20 अंक काटने की चेतावनी दी। इस पर छात्राओं और परिजनों ने आपत्ति जताई।
माइनॉरिटी स्कूल एसोसिएशन ने जताई आपत्ति
मामले की जानकारी मिलने पर एसोसिएशन के अध्यक्ष इस्हाक खान, रेहान मंसूरी, कासिफ खान, अल्ताफ मौके पर पहुंचे और स्कूल प्रबंधन से आपत्ति दर्ज कराई। उनका कहना था कि हिजाब हटाने को लेकर कोई स्पष्ट नियम नहीं है और परीक्षा से वंचित करना छात्राओं के अधिकारों का उल्लंघन है।
बीआरसी पहुंचे, टीचर को लगाई फटकार
विवाद की सूचना पर क्षेत्र के बीआरसी राजेंद्र तंवर स्कूल पहुंचे। उन्होंने संबंधित शिक्षक से सवाल किया कि हिजाब हटाने का निर्देश देने का अधिकार किस नियम के तहत लिया गया। शिक्षक ने सफाई दी कि एक पेपर में नकल की आशंका थी, इसलिए यह निर्देश दिया गया।
इस पर बीआरसी ने स्पष्ट किया कि हिजाब हटाने को लेकर कोई शैक्षणिक नियम नहीं है और इस तरह का निर्देश देना शिक्षक के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।
छात्राओं को मिला प्रवेश, स्कूल को चेतावनी
बीआरसी राजेंद्र तंवर ने बताया कि छात्राओं को समय पर परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी गई थी और शिक्षक को समझाइश दी गई है। साथ ही स्कूल प्रबंधन और संचालक को भी हिदायत दी गई है कि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!