विवादित क्लब बॉय युवराज उर्फ यूवी की अय्याशी जारी: पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए डेरिया पाम्स फार्म में फिर की ऑफ्टर नाइट पार्टी
KHULASA FIRST
संवाददाता

जन्मदिन की आड में रातभर ड्रग्स और शराब से अय्याशी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विवादों में रहने वाले क्लबिंग अय्याश युवराज उर्फ यूवी का कल देर रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हैं, जिसमें वह एक युवती की बाहों में बाहें डालकर रोमांस करता दिखाई दे रहा है। कुछ अन्य वीडियो में युवी के दोस्त देर रात तेज साउंड में शराबखोरी करते व नाचते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद देहात पुलिसिंग पर भी सवालिया निशान खड़े हुए हैं। होली-रंगपंचमी की सख्ती होने के बावजूद देर रात तक ये फार्म हाउस और रिसॉर्ट कैसे संचालित हो रहे हैं।
वीडियो खुड़ैल थाना क्षेत्र के डेरिया पाम्स रिसॉर्ट का देर रात ऑफ्टर नाइट पार्टी का है, जिसे युवराज उर्फ यूवी ने अपने जन्मदिन पर ऑर्गनाइज किया था। सूत्रों ने बताया पार्टी देर रात शुरू हुई थी जिसमें सैकड़ों लोग शामिल थे। शराब, ड्रग्स ओर हुक्का भी था। जिनका सेवन कर युवराज उर्फ युवी सहित उसके दोस्त, गर्लफेंड्स तेज साउंड में अल सुबह तक अय्याशी करते नजर आ रहे हैं।
टुलुम रिसॉर्ट में भी पकड़ाया था देर रात पार्टी करते
भंवरकुआं पुलिस ने पिछले दिनों भारी बल के साथ पालदा स्थित टुलुम रिसॉर्ट में दबिश देकर ऑफ्टर पार्टी कर रहे दर्जनभर नशे में धुत युवक-युवतियों को पकड़ा था। पार्टी में खुशी सुसाइड केस का मुख्य आरोपी युवराज उर्फ यूवी भी शामिल था जो पुलिस की दबिश पड़ते ही रिसॉर्ट में स्थित कॉटेज में लड़कियों के साथ छुप गया था।
पुलिस ने एक-एक कर कॉटेज खुलवाए तो युवी कैमरे के सामने मुंह छुपाते निकला था। अय्याश युवराज उर्फ यूवी अपनी अय्याशी के चक्कर में लड़कियों को हवस का शिकार बना रहा हैं।
ठग और ड्रग्स सप्लायर भी
खुलासा फर्स्ट को सूत्रों से जानकारी लगी है युवराज उर्फ यूवी ठगी के साथ- साथ, ड्रग्स बेचने का काम भी करता है। हालाकि इस बात की पुष्टि खुलासा फर्स्ट नहीं करता हैं।
मुस्लिम युवकों को भी बुलाया था
खास बात यह है युवराज उर्फ युवी ने कई मुस्लिम युवकों को भी बुलाया था। सूत्र के मुताबिक युवराज उर्फ यूवी मध्यमवर्गीय और ग्रामीण इलाकों से शहर में पढ़ाई करने आई लड़कियों को अय्याशी के जाल में फंसाता है। ऐसी ड्रग्स पार्टियों में नशाखोरी की लत लगवाकर हाई प्रोफाइल लोगों को उपलब्ध करवाता है। युवराज का गंदा खेल बदस्तूर जारी है। बीती रात हुई पार्टी में जमकर प्रतिबंधित नशे का सेवन हुआ है।
खुशी आत्महत्या कांड में जमानत पर है यूवी
31 अक्टूबर 2025 को हेलो वर्ल्ड अपॉर्टमेंट (राधिका पैलेस) निवासी खुशी शिवहरे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटनास्थल से पुलिस को एक पेज का सुसाइड नोट मिला था, जो अंग्रेजी में था और “मुस्कान” नाम से हस्ताक्षर भी थे। सुसाइड नोट की अंतिम पंक्ति में लिखा था ‘युवी अब न करना सेक्स, तूने मेरा जीवन बर्बाद कर दिया’।
इसके आधार पर खजराना पुलिस ने युवराज उर्फ यूवी और खुशी के दोस्त योगेश लखेरा को आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया था। वही मृतका के भाई के बयान से खुलासा हुआ था युवराज उर्फ यूवी एक साल से खुशी के संपर्क में था और लगातार खुशी को मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दे रहा था।
मृतका के भाई के बयान, सुसाइड नोट और प्राथमिक तथ्यों के आधार पर धारा 108 बीएनएस में मामला दर्ज कर किया गया। पहले मामला मर्ग के रूप में दर्ज था, पर जांच के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने का केस युवराज उर्फ यूवी और योगेश लखेरा पर दर्ज किया गया। युवराज उर्फ यूवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
जमानत पर छूटते ही फिर पब-बार और रिसॉर्ट में चलने वाली पार्टियों में नई-नई युवतियों को ले जाकर अय्याशी करने लगा। भोली लड़कियों को झूठी अय्याशी और प्रेमजाल में फंसाकर उनका शोषण करने लगा। जिसका सबूत टुलुम रिसॉर्टमें रात में हुई पार्टी है जहां पर भी वह कई लड़कियों और मुस्लिम लड़कों को लेकर पहुंचा था।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!