खबर
Top News

दूषित पानी कांड: बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर उतरा परिवार; शव रखकर किया चक्काजाम, पार्षद के खिलाफ की नारेबाजी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जनवरी 2026, 11:37 am
शेयर करें:
दूषित पानी कांड

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा दूषित पानी मौत मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। दूषित पानी पीने से बीमार पड़े बुजुर्ग बद्री प्रसाद की मौत के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। शनिवार को पीड़ित परिवार ने बद्री प्रसाद का शव भागीरथपुरा पुल के पास रखकर चक्का जाम कर दिया और प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय पार्षद कमल बघेला के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे
परिजनों का कहना है कि मौत को 24 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई भी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। परिवार बेहद गरीब है और हालात ऐसे हैं कि उनके पास अंतिम संस्कार तक के लिए पैसे नहीं हैं। मदद न मिलने से परिवार पूरी तरह टूट चुका है।

उल्टी-दस्त के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत
परिजनों के अनुसार बद्री प्रसाद पूरी तरह स्वस्थ थे। अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हुई और कुछ ही समय में उनकी हालत गंभीर हो गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी। इसके बावजूद प्रशासन इस मौत को दूषित पानी से जोड़ने से बच रहा है, जिसे लेकर लोगों में भारी नाराजगी है।

एक ही परिवार में दूसरी मौत
परिवार ने बताया कि महज दो महीने पहले बद्री प्रसाद की बहू की भी मौत हो चुकी है। लगातार हो रही मौतों ने पूरे परिवार को मानसिक और आर्थिक रूप से तोड़ दिया है। किसी भी तरह की सरकारी सहायता न मिलने से गुस्साए लोगों ने क्षेत्रीय पार्षद कमल वाघेला के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

भागीरथपुरा में तनाव
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए।

दूषित पानी से अब तक 27 मौतें
भागीरथपुरा में दूषित पानी से मरने वालों की संख्या अब 27 तक पहुंच चुकी है। अब तक 450 से अधिक मरीज अस्पतालों में भर्ती कराए जा चुके हैं। फिलहाल 10 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें एक वेंटिलेटर पर और एक आईसीयू में है।

बाकी 8 मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अब डायरिया के मरीजों की संख्या काफी कम हो गई है और ज्यादातर को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही।

पानी सप्लाई का काम जारी
प्रशासन द्वारा क्षेत्र के लगभग 30% हिस्से में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई की जा रही है और लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं, लेकिन लोग अब भी पानी का उपयोग करने से डर रहे हैं। बाकी 70% क्षेत्र में नई मुख्य पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है, जो इसी महीने पूरा होने की संभावना है। इसके बाद लीकेज चेक कर पानी की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की जानकारी
विद्या बाई को 10 जनवरी से उल्टी-दस्त की शिकायत थी, जबकि बद्री प्रसाद को 17 जनवरी को हालत बिगड़ने पर अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

4 minutes ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

10 minutes ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

17 minutes ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

22 minutes ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

25 minutes ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

26 minutes ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

32 minutes ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

41 minutes ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 1 hour ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 1 hour ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 1 hour ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 1 hour ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 1 hour ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 1 hour ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 1 hour ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 1 hour ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 1 hour ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 1 hour ago
शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन
Top News

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

about 1 hour ago
गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला
Top News

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!