बदहाल सर्विस रोड पर कांग्रेस का प्रदर्शन: कीचड़ में फंसी थी शहर अध्यक्ष की कार; वहीं बैठकर जताया विरोध, महापौर पर साधा निशाना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बांबे अस्पताल की बदहाल सर्विस रोड को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे मंगलवार को इसी सड़क से गुजरते समय कीचड़ और गड्ढों में फंस गए थे। इसके बाद उन्होंने वीडियो जारी कर सड़क की खराब हालत को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर निशाना साधा।
कीचड़ में फंस गई थी कार
बुधवार को चौकसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और कीचड़ से भरी सड़क पर बैठकर विरोध जताया। चौकसे के मुताबिक, मंगलवार को किसी काम से जाते समय उनकी कार सर्विस रोड पर जमा गहरे कीचड़ और गड्ढों में फंस गई।
काफी प्रयास के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कार को बाहर निकाला जा सका। इस दौरान कार पूरी तरह कीचड़ से सन गई और उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आए दिन लोग फिसलकर गिरते हैं और चोटिल होते हैं
उन्होंने कहा कि जब कार इस तरह फंस सकती है तो रोजाना यहां से गुजरने वाले हजारों दोपहिया वाहन चालकों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उनका दावा है कि सड़क पर आए दिन लोग फिसलकर गिरते हैं और चोटिल होते हैं।
दो साल पहले ड्रेनेज के लिए खोदी गई थी सड़क
चौकसे ने आरोप लगाया कि करीब दो साल पहले ड्रेनेज लाइन डालने के लिए सर्विस रोड को खोदा गया था। इसके बाद से सड़क की हालत लगातार खराब है। उन्होंने कहा कि सड़क बनाने का काम कागजों पर तो चल रहा है, लेकिन मौके पर अब तक कोई ठोस काम दिखाई नहीं देता।
महापौर पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन दो साल से बदहाल पड़ी सड़क जिम्मेदारों को दिखाई नहीं दे रही। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा परिषद का कार्यकाल समाप्ति की ओर है, इसके बावजूद शहर की कई सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क की तत्काल मरम्मत और लोगों को राहत देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान चौकसे समेत कार्यकर्ता कुछ देर तक कीचड़ वाली सड़क पर बैठकर विरोध जताते रहे।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!