इस्तीफे के बाद कांग्रेस विधायक और उप नेता प्रतिपक्ष ने कही ये बात: विपक्ष पर साधा निशाना; बोले- पूरी तैयारी से आऊंगा सदन में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
भिंड जिले की अटेर सीट से कांग्रेस विधायक और मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पद छोड़ने के एक दिन बाद कटारे ने सोशल मीडिया पर लंबा संदेश जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने लिखा कि उनकी ताकत किसी पद से नहीं, बल्कि जनता के विश्वास से आती है। कांग्रेस को उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता की विरासत बताया। फोन न उठाने को लेकर चल रही अटकलों पर कटारे ने कहा कि शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ समय बिताना कोई साजिश नहीं, बल्कि उनका अधिकार है।
विपक्ष पर निशाना साधा
कटारे ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सोमवार से सदन में पूरी तैयारी और दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहेंगे और सरकार के कथित भ्रष्टाचार सहित विभिन्न मुद्दों को उठाएंगे। उन्होंने गोमांस, इंदौर के भागीरथपुरा, शंकराचार्य के अपमान और जहरीली हवा-दवा-पानी जैसे विषयों पर सरकार को घेरने की बात भी कही। संदेश के अंत में उन्होंने लिखा कि जनता का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है।
जीतू पटवारी बोले– ट्वीट में स्थिति स्पष्ट
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कटारे ने अपने ट्वीट में सारी बातें साफ कर दी हैं। उनके अनुसार लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि जनता के विश्वास से काम करता है और कटारे ने सार्वजनिक रूप से अपनी बात रख दी है।
हरीश चौधरी: नियुक्ति राष्ट्रीय स्तर से, फैसला भी वहीं
प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने पूरे घटनाक्रम को पार्टी का आंतरिक मामला बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में संवाद की परंपरा है और हेमंत कटारे वरिष्ठ नेता हैं, उनसे पहले भी चर्चा होती रही है और आगे भी होती रहेगी।
चौधरी ने स्पष्ट किया कि कटारे की नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा की गई थी और यह निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के स्तर पर हुआ था। ऐसे में इस्तीफा स्वीकार करने का अधिकार भी राष्ट्रीय नेतृत्व के पास ही है।
उन्होंने कहा कि इस विषय पर पार्टी के भीतर प्रक्रिया चल रही है, लेकिन हर आंतरिक चर्चा को सार्वजनिक करना संभव नहीं। अंतिम निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व ही करेगा।
संबंधित समाचार

भारत, रूस, चीन दुनिया का नया सीन:ब्रिक्स सम्मेलन; मोदी-जिनपिंग ने हाथ मिलाया, मुनीर घबराया

राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत:बुजुर्ग ने गंवाई जान; 12 दिन में सामने आए 45 नए केस

देखिए वीडियो:बारिश-बाढ़ का कहर; महानगर में सड़कें जलमग्न, इस शहर में 804 MM बारिश, यहां 48 लाख प्रभावित

240 यात्रियों से भरा जहाज लापता:102 को बचाया गया; 137 की तलाश जारी

25 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी:घाटों के साथ मंदिर क्षेत्र; बाजार, दुकानें भी होंगी रोशन

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून:इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 33 में सामान्य से कम हुई बरसात

BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित:दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे से जुड़ी

राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ:IDA ने दी मंजूरी; युवाओं को साधने के लिए राघव चैतन्य और लश-करी सहित ये कलाकार होंगे शामिल

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म:इन दिन खातों में आएगी 1500 रुपए की किस्त; मुख्यमंत्री करेंगे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड:30 हजार का इनामी आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

दो सड़क हादसों में दो की मौत:पोते के साथ घी लेने निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर; दूसरे हादसे में दोस्त ने गंवाई जान

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!