जहर खाकर एसपी ऑफिस पहुंचा कांग्रेस नेता, मौत: जेब से मिला सुसाइड नोट; नौ लोगों पर सूदखोरी और प्रताड़ना के आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री राजेश राजपूत (48) ने कथित तौर पर जहर खाकर एसपी कार्यालय पहुंचकर जान दे दी। एसपी ऑफिस में तबीयत बिगड़ने के बाद पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें 9 लोगों के नाम लिखे हैं और उन पर उधार की रकम चुकाने के बाद भी ब्याज के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है।
एसपी ऑफिस पहुंचने से पहले खाया था जहर
जानकारी के मुताबिक, राजेश राजपूत प्रॉपर्टी कारोबार से भी जुड़े थे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह लक्ष्मीगंज स्थित अपने घर से एसपी कार्यालय पहुंचे थे। सीएसपी रॉबिन जैन के अनुसार, राजेश ने एसपी ऑफिस पहुंचने से पहले ही जहर का सेवन कर लिया था।
एसपी कार्यालय में उल्टियां होने के बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सुसाइड नोट में नौ लोगों के नाम
पुलिस को राजेश की पेंट की जेब से सुसाइड नोट मिला है। इसमें पप्पू, कालीचरण, रामकुमार घुरैया, भारत गुर्जर, दर्शन, विक्रम गुर्जर, रुस्तम सिंह गुर्जर, राजेंद्र सिंह गुर्जर और कुलदीप यादव के नाम लिखे हैं।
नोट में आरोप लगाया गया है कि इन लोगों से उधार ली गई रकम का भुगतान करने के बाद भी ब्याज की मांग की जा रही थी। राजेश ने लिखा कि उन्हें लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जाता था।
परिजन ने लगाए धमकी और प्रताड़ना के आरोप
राजेश की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि ब्याज पर पैसे देने वाले लोग आए दिन धमकी देते थे और दबाव बनाते थे। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर राजेश ने यह कदम उठाया।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है और उसमें दर्ज नामों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में सामने आने वाले तथ्यों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!