खबर
Top News

फर्जी हथियार लाइसेंस में फंसा कांग्रेस नेता: जमानत पर जेल से निकला; पुलिस ने फिर दबोचा, 27 से ज्यादा मामलों का आरोपी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अगस्त 2026, 9:32 pm
शेयर करें:
फर्जी हथियार लाइसेंस में फंसा कांग्रेस नेता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस नेता अनवर डकैत उर्फ अनवर कादरी को सदर बाजार पुलिस ने गुरुवार शाम फर्जी हथियार लाइसेंस के मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक अनवर इस प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ पहले से 27 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज होने की बात भी पुलिस ने कही है।

एसीपी अशोक जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अनवर कादरी को सदर बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अब पुलिस उससे फर्जी लाइसेंस बनवाने और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

मारपीट के मामले से खुली फर्जी लाइसेंस की परत
पुलिस के मुताबिक फरवरी 2025 में सदर बाजार थाना क्षेत्र में हथियार लेकर मारपीट करने के मामले में अनवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की जांच आगे बढ़ी तो उसके पास मौजूद बंदूक के लाइसेंस को लेकर संदेह हुआ।

पुलिस का दावा है कि जांच में हथियार का लाइसेंस फर्जी पाया गया और इसे कथित तौर पर जम्मू-कश्मीर से तैयार कराया गया था। इसके बाद फर्जी लाइसेंस से जुड़े मामले में भी उसकी भूमिका की जांच शुरू की गई।

दूसरे केस में जेल गया, इस मामले में गिरफ्तारी बाकी थी
इससे पहले बाणगंगा थाना पुलिस ने अनवर कादरी को एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस दौरान सदर बाजार पुलिस ने फर्जी हथियार लाइसेंस के प्रकरण में उसकी औपचारिक गिरफ्तारी नहीं की थी।

हाल ही में अनवर के जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद सदर बाजार पुलिस सक्रिय हुई और गुरुवार शाम उसे इस मामले में गिरफ्तार कर लिया।

27 से ज्यादा मामलों का आरोपी होने का दावा
पुलिस के अनुसार अनवर कादरी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 27 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब पुलिस फर्जी हथियार लाइसेंस के पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि लाइसेंस किसके माध्यम से बनवाया गया और इसमें अन्य लोगों की क्या भूमिका रही।

संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल
Top News

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

about 14 hours ago
10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस
Top News

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

about 15 hours ago
लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त
Top News

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

about 15 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

about 15 hours ago
क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद
Top News

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

about 15 hours ago
राहुल के सामने मंच पर युवक बोला
Top News

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

about 15 hours ago
मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज
Top News

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

about 15 hours ago
राहुल का तंज
Top News

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

about 15 hours ago
राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च
Top News

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

about 15 hours ago
राहुल गांधी से बोली छात्रा
Top News

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

about 15 hours ago
राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका
Top News

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

about 15 hours ago
राहुल का कटाक्ष
Top News

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

about 15 hours ago
सरकार पर गरजे राहुल
Top News

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

about 15 hours ago
राहुल गांधी ने कहा
Top News

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

about 15 hours ago
इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी
Top News

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

about 15 hours ago
राहुल ने कहा
Top News

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

about 16 hours ago
राहुल गरजे
Top News

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

about 16 hours ago
जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती
Top News

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

about 16 hours ago
राहुल बोले
Top News

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

about 16 hours ago
अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र
Top News

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!