न्याय के लिए राजवाड़ा पर कांग्रेस का ‘ शंखनाद’: भागीरथपुरा दूषित जल त्रासदी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित जल के सेवन से हुई असमय मौतों और परिवारों की तबाही के खिलाफ कांग्रेस ने राजवाड़ा पर धरना प्रदर्शन कर न्याय की हुंकार भरी है।
‘भागीरथपुरा मांग रहा न्याय’ लिखी तख्तियों के साथ आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं ने हिस्सा लिया और शासन-प्रशासन की लापरवाही पर कड़ा प्रहार किया।
इस धरने के दौरान माहौल उस वक्त बेहद गमगीन हो गया जब पीड़ित परिवारों की महिलाएं अपनी आपबीती सुनाते हुए फफक-फफक कर रो पड़ीं। कांग्रेस ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दी जाए, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिले और इस ह्रदयविदारक घटना के जिम्मेदार अधिकारियों पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाए।
पीड़ितों के लिए 1 करोड़ के मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग
2 लाख रुपए का मुआवजा घावों पर नमक छिड़कने जैसा: धरने में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण पटेल, रीना सेतिया, शोभा ओझा और अरविंद बागड़ी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
पीड़ितों ने मंच से अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि उनके अपनों की जान की कोई कीमत नहीं हो सकती, लेकिन सरकार का 2 लाख रुपए का मुआवजा उनके घावों पर नमक छिड़कने जैसा है।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं और दोषियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं हुए तो इंदौर बंद करवाने के लिए आंदोलन होगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने धरने को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर सीधा हमला बोला और कहा कि वे अब सिर्फ नाम के मुख्यमंत्री रह गए हैं, क्योंकि वे जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी तय करने में पूरी तरह विफल रहे हैं।
पटवारी ने कहा कि जब सत्ता लंबी हो जाती है तो जनता की आवाज सुनाई नहीं देती और इंदौर में लोगों को जीवन देने वाले पानी के बदले जहर परोसा गया है, जो भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव से नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफे की मांग की। साथ ही पटवारी ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल उठाए कि वे इस गंभीर मानवीय संकट पर अब तक मौन क्यों हैं।
अब कांग्रेस हर वार्ड में पानी की जांच कराएगी
कांग्रेस संभाग प्रभारी उषा नायडू ने शहर की गंभीर स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि आज इंदौर में पानी पीने से भी डर लगने लगा है और यह शहर की साख पर एक बड़ा धब्बा है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने अहिल्या माता की प्रतिमा के समक्ष बैठकर सरकार को गूंगी-बहरी करार देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री दो बार इंदौर आए, लेकिन पीड़ितों से मिलने का साहस नहीं जुटा सके।
उन्होंने भावुक होते हुए कैलाश विजयवर्गीय से पूछा कि क्या 32 लाशों पर बैठकर राजनीति करते वक्त उनकी संवेदनाएं नहीं जागतीं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने नेतृत्व करते हुए घोषणा की कि अब कांग्रेस हर वार्ड में पानी की जांच कराएगी, जिसके लिए ‘शुद्ध जल परीक्षण रथ’ का शुभारंभ भी किया गया है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!