किस ट्रेन के एसी कोच में मिले कॉकरोच: यात्रियों ने क्या और किससे शिकायत की; कार्रवाई की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अहमदाबाद से इंदौर आ रही वीरभूमि एक्सप्रेस के एसी कोच में कॉकरोच मिलने का मामला सामने आया है। ट्रेन में सफर कर रहे यात्री यश गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा कर शिकायत दर्ज की। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय, रेल मंत्री और वरिष्ठ रेल अधिकारियों को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
यात्री के अनुसार, एसी कोच के भीतर सीटों, दीवारों और फर्श पर कॉकरोच घूमते दिखाई दिए। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सार्वजनिक किया और इसे यात्रियों के स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया।
रेल मदद पोर्टल पर भी शिकायत
यश गुप्ता ने रेल मदद पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद यात्रा के दौरान न तो सफाई कराई गई और न ही कीटनाशक छिड़काव जैसी कोई कार्रवाई हुई। कोच अटेंडेंट की ओर से भी तत्काल सुधार नहीं किया गया।
रेलवे ने मांगा यात्रा विवरण
सोशल मीडिया पर रेलवे की ओर से प्रतिक्रिया देते हुए यात्री से यात्रा संबंधी जानकारी मांगी गई और मामले को संबंधित विभाग को भेजने की बात कही गई। हालांकि, यात्री का आरोप है कि सफर के दौरान हालात में कोई सुधार नहीं हुआ।
मुआवजे की भी मांग
यात्री ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के साथ-साथ प्रभावित यात्रियों को मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रीमियम किराया वसूलने के बावजूद एसी कोच में बुनियादी साफ-सफाई का अभाव चिंताजनक है। इस घटना के बाद रेलवे की सफाई व्यवस्था और कोच मेंटेनेंस को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
संबंधित समाचार

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति

गरीबों के खातों से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क:17 लाख की साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा

कार्रवाई के दावों के बीच नगर निगम बना धृतराष्ट्र:मूसाखेड़ी रिंग रोड पर प्राइवेट बसों का कब्जा

NHAI टोल में फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई:14 राज्यों में की छापेमारी; पूर्व विधायक के ठिकानों पर भी दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!