खबर
Top News

कोकीन के शौकीन: सांसद के पट्ठे के बेटे का पार्टनर फिर गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 अगस्त 2026, 12:35 pm
शेयर करें:
कोकीन के शौकीन

खुलासा फर्स्ट के खुलासे पर लगी मुहर

सबक सिखाने एसीपी ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा जेल

पूर्व में तिलक नगर तो अब जूनी इंदौर पुलिस ने हाईब्रिड गांजे के साथ दबोचा

सट्टे के लेनदेन में ग्राहक को टपकाने की साजिश का किया था खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तिलक नगर पुलिस द्वारा 11 अगस्त को गांजे के साथ पकड़ा जा चुका तस्कर देवांश सुगवानी इस बार जूनी इंदौर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तिलक नगर पुलिस की तरह जूनी इंदौर पुलिस ने भी इसे हाईप्रोफाइल ऑर्गेनिक गांजा (ओजी) के साथ दबोचा।

देवांश सांसद शंकर लालवानी के पट्ठे गगन खुबानी के बेटे कृष्णा खुबानी का केस पार्टनर है। कृष्णा खुद देवांश सुगवानी के साथ कुछ दिनों पहले तिलक नगर पुलिस द्वारा 200 ग्राम ओजी गांजे के साथ पकड़ा गया था।

हालांकि तब पुलिस ने भाजना नेताओं व खासकर सांसद प्रतिनिधि विशाल गिदवानी के दबाव-प्रभाव में महज गांजा पीने की कार्रवाई की थी। खुलासा फर्स्ट ने बिना दबाव-प्रभाव के परत-दर-परत पूरे मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

साथ ही कृष्णा खुबानी द्वारा नाबालिग को कोकीन का नशा कराते फोटो सहित खबर भी प्रकाशित की थी, जिसका वीडियो खुलासा फर्स्ट को एक जागरूक पाठक ने उपलब्ध कराया था।

पूरे मामले की खास बात यह कि उक्त खबरों के बाद ही पुलिस जागी और कृष्णा की नशेड़ी टोली पर नजर रख देवांश को धरदबोचा। फिलहाल जूनी इंदौर पुलिस उसके मोबाइल की जांच कर रही है।

टीआई अनिल गुप्ता के मुताबिक आरोपी देवांश उर्फ कीर्तन सुगवानी (20) को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। उसके पास से 35.85 ग्राम ऑर्गेनिक हाईब्रिड गांजा बरामद हुआ था। आरोपी देवांश के खिलाफ पहले से करीब तीन अपराध दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया आदतन नशा तस्करी के आरोपी कीर्तन के मोबाइल फोन से नशा तस्करों की बड़ी लिंक मिलने की संभावना है। उससे जुड़े रसूखदार भी रडार पर हैं। कल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उसे एसीपी जूनी इंदौर की कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

ज्ञातव्य है सांसद शंकर लालवानी से जुड़कर उनके पद का दुरुपयोग करने वाले पट्ठे गगन खुबानी, उसके बेटे कृष्णा खुबानी और उसकी नशा तस्कर गैंग का खुलासा फर्स्ट द्वारा लगातार खुलासा करने के बाद पुलिस जागी और गैंग रडार पर आ गई।

सूत्रों ने बताया कीर्तन को नशा तस्करी का धंधा करने के लिए पैसा गगन खुबानी ही लगाता है। गगन की शह पर देवांश उर्फ कीर्तन खुलेआम नशा बेच रहा है। उधर, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो व क्राइम ब्रांच अब नशा तस्करों को नेस्तनाबूद करने में जुट गए हैं और इसकी शुरुआत देवांश पर हुई कार्रवाई से हो गई।

जीजा बड़ा सटोरिया, साला नशा तस्कर... खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि देवांश उर्फ कीर्तन का जीजा पंकज सचदेव उर्फ पंकू बड़ा सटोरिया है। यानी जीजा-साले मिलकर समाज की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

सट्टे के कारोबार में पंकज सचदेव के तार इंदौर से मुंबई और दुबई तक जुड़े हैं। सटोरिए पंकू पर जूनी इंदौर, अन्नपूर्णा और भंवरकुआं के तमाम पुलिसकर्मियों से खासे संबंध हैं। कई पुलिसकर्मियों की सट्टे में पार्टनरी है। फिलहाल वह सट्टे के धंधे में करोड़ों रुपए से डूबा और कई ग्राहकों के लाखों रुपए डकारे बैठा है।

खुलासा फर्स्ट ने 13 अगर को गगन खुबानी के बेटे कृष्णा खुबानी और पंकज सचदेव उर्फ पंकू के साले नशा तस्कर आरोपी कीर्तन उर्फ देवांश सुगवानी द्वारा सट्टे के लाखों के लेनदेन को लेकर ग्राहक भरत गुलानी को होटल बुलाकर मारपीट कर सिर फोड़कर टपकाने की साजिश का खुलासा किया था।

एक जिम्मेदार पाठक ने इस साजिश की रिकॉर्डिंग खुलासा फर्स्ट को मुहैया कराई थी। खुलासा फर्स्ट ने बताया था कि गैंग सट्टा आईडी से लेकर हाईप्रोफाइल नशे के दो नंबर के धंधों में लिप्त है।

संबंधित समाचार

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

10 minutes ago
देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

about 2 hours ago
हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 17 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 17 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 17 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 17 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 17 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 17 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 17 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 17 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 18 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 18 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 18 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 18 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 18 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 18 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 18 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!