बलराम कृषि महोत्सव से जुड़े सीएम डॉ. मोहन यादव: कहा- नवाचार के तहत किसानों को भेंट किए जा रहे हेलमेट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को कहा किसानों का कल्याण सर्वोपरि है। राज्य सरकार ने कृषक कल्याण वर्ष - 2026 के अंतर्गत अनेक गतिविधियां आयोजित की हैं। प्रथम छमाही में कृषि उपकरणों की तकनीक, उन्नत कृषि के संबंध में कार्यशालाएं आयोजित की गईं, वहीं दूसरी छमाही में बलराम कृषि महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को दतिया से खरगोन के कृषि महोत्सव में वर्चुअली जुड़कर संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा निरंतर बढ़ रहा है। किसानों के लिए पर्याप्त बिजली की व्यवस्था की गई है। यही नहीं कृषक कल्याण वर्ष में गांव से दो पहियों से दूध और सब्जियां लेकर शहरों तक आने-जाने वाले किसान भाईयों को जीवन रक्षा के लिए हेलमेट भी प्रदान किए गए हैं।
यह किसानों के लिए नवाचार भी है और सुविधा भी। बलराम कृषि महोत्सव का यह सिलसिला 15 जुलाई को इंदौर से प्रारंभ किया गया है। इस क्रम में 23 जुलाई को आलीराजपुर में कृषि महोत्सव का आयोजन हुआ।
जिले-जिले में होंगे बलराम कृषि महोत्सव- मुख्यमंत्री ने कहा सभी जिलों में 13 नवम्बर तक बलराम कृषि महोत्सव के साथ ही अन्य अनेक आयोजन होंगे। खेती-किसानी पर आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के समग्र विकास के संकल्प के साथ कार्य हो रहा है।
उन्नत कृषि अपनाएं, लाभ बढ़ाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खरगोन के बलराम कृषि महोत्सव में शामिल किसानों को बधाई देते हुए कहा उन्नत कृषि को अपनाकर लाभ में वृद्धि के प्रयास करें। दिन में भी पर्याप्त बिजली की पूर्ति की जाएगी।
प्रदेश सरकार ने कृषि कल्याण वर्ष में 16 विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की है, जिसके फलस्वरूप किसानों की आय वृद्धि के रोडमैप को क्रियान्वित किया जाएगा। खरगोन बलराम कृषि महोत्सव में बड़ी संख्या में किसानों के अलावा जनप्रतिनिधि, आम नागरिक और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

सीएम हाउस तक पहुंचा मोबाइल लूटकांड:पुलिस को अब ईरानी गैंग के अयाज की तलाश

जिसके साथ रोज पीता था शराब:उसी ने नींद में कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या

‘मैं छठा पति निकला!’:शादी के एक साल बाद पत्नी की पुरानी तस्वीरों से खुलासा; युवक का दावा- पहले 5 शादियां कर चुकी है पत्नी

होटल में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत:पाइप कारोबारी का मोबाइल बंद; पति बोला- 8 दिन बाद बताऊंगा उसके बारे में

शादी के 7 महीने बाद घर में फांसी लगाई:नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; मायके पक्ष का आरोप दहेज की मांग को लेकर कर रहे थे प्रताड़ित

एटीएम का पता पूछने के बहाने वृद्धा को प्लॉट तक ले गए ठग:गहने उतरवाकर रुमाल में रखे पत्थर

शराब पर डिस्काउंट बंद:हर बोतल के साथ दिया जा रहा बिल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा; बोले- परिवहन के बिना परिवर्तन संभव नहीं

4 साल का रिश्ता:होटल के 40 मिनट और फिर मौत का रहस्य

देखिए वीडियो:यात्री परिवहन विजन समिट में सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले; आधुनिक, सुरक्षित और ग्रीन होगी एमपी की परिवहन व्यवस्था

टूटेंगे हाथ-पैर या होगा शॉर्ट एनकाउंटर:अब नेस्तनाबूद होगा जाट बंधुओं का साम्राज्य

देखिए वीडियो:इस हॉस्पिटल में नवजात की मौत पर उपचार में लापरवाही के आरोप; परिजन ने थाने में दी शिकायत

33 साल का घोटाला:6,000 आवंटियों के हक पर डाका डालकर बैठा आईडीए

देखिए वीडियो:इस होटल में बड़ी लापरवाही; वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप, जैन समाज और शाकाहारी प्रतिनिधियों ने जताया विरोध

हठीले हनुमानजी:उमा भारती ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र; उज्जैन सांसद भी आस्था के पक्ष में

मंदिर की जमीन पर शराब दुकान खाली करने का नोटिस:अवैध कब्जा करने पर 2 लाख रुपए जुर्माना

देखिए वीडियो:कमर्शियल गरबा के विरोध में प्रदर्शन; पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; संगठन ने कहा-धार्मिक आयोजन का व्यावसायीकरण स्वीकार नहीं

क्या ‘सागर’ है एक साजिश!:शराब के विष में क्या कोई राजनीतिक सत्ता षड्यंत्र है; पुलिस को आशंका

देखिए वीडियो:ट्रैफिक गर्ल से पुलिस की बदतमीजी; पीड़िता का वीडियो वायरल, बोलीं-मुझसे कहा...‘आप लेडीज जात हैं’

मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया:सभी मीडियाकर्मियों की ओर से धन्यवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!