फौजिया-रूबीना के साथ कादरी को लेकर स्थिति स्पष्ट करें: भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने लिखा जीतू पटवारी को पत्र
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वे वंदे मातरम न गाने वाली रूबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम के साथ ही लव फंडिंग मामले के दोषी अनवर कादरी आदि पार्षदों को लेकर स्थिति स्पष्ट करें। पत्र में मिश्रा ने कहा कि नगर निगम के बजट सत्र में दोनों मुस्लिम महिला पार्षदों ने न केवल वंदे मातरम गाने से इंकार किया बल्कि अपशब्दों का प्रयोग भी किया।
नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा है कि उन्होंने रूबीना इकबाल खान के कांग्रेस से निलंबन हेतु प्रदेशाध्यक्ष से अनुशंसा की है, किन्तु फौजिया शेख अलीम पर खामोश हैं। वे पूर्व में नेता प्रतिपक्ष रही है। सूत्रों से खबर मिली है कि हाफिज सईद जैसे आतंकवादी को जी कहकर सम्मान देने वाले और जाकिर नाइक जैसे वैश्विक आतंकवादी को शांति का मसीहा कहकर गले लगाने वाले दिग्विजयसिंह ने चिंटू चौकसे को कहा है कि तुम निलंबन की अनुशंसा करने वाले कौन होते हो ? क्या ये सच है ?
क्या आप और दिग्विजयसिंह देश के बलिदानियों के स्वर वंदे मातरम का अपमान करने वाली इन पार्षदों को बचाने में लगे हंै? इंदौर की जनता इनके देशद्रोही कृत्य से आक्रोशित है। मैं ही नहीं, बल्कि देश का हर देशभक्त आपसे सवाल कर रहा है कि कांग्रेस ने अभी तक इन दोनों पार्षदों को पार्टी से निलंबित क्यों नहीं किया?
और आप इन्हें निलंबित करेंगे या इन्हें सम्मानित करने के लिए कोई आयोजन करने जा रहे है? कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा है कि शायद उन पार्षदों को राष्ट्रगीत में कुछ अश्लील लग रहा होगा। तो कृपया कांग्रेस की तरफ से आप स्पष्ट करें कि क्या आपको भी राष्ट्रगीत में कुछ अश्लील नजर आता है?
मिश्रा ने कादरी मुद्दा उठाते हुए कहा कि पटवारी जी, इसके पहले लव जिहाद फडिंग के आरोपी कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को भी आपने अभी तक कांग्रेस से निष्कासित नहीं किया है।
सवाल ये है कि कांग्रेस लव जिहाद और राष्ट्रगीत का अपमान करने वाले राष्ट्र विद्रोहियों का बचाव कब तक करेगी? कांग्रेस देश के विरोधियों को बचाने का प्रयास कब तक करती रहेगी?
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!