शहर कांग्रेस अध्यक्ष चौकसे से 3 घंटे तक पूछताछ: थाने के बाहर जुटे कार्यकर्ता; पुलिस कार्रवाई पर कांग्रेस का विरोध
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद के मामले में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे से पंढरीनाथ थाने में लंबी पूछताछ की गई। पुलिस ने उन्हें तीन घंटे से अधिक समय तक थाने में बैठाकर पूछताछ की, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई।
पूछताछ की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पंढरीनाथ थाने पहुंच गए। थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई और उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।
कांग्रेस नेता शैलेष गर्ग ने आरोप लगाया कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष को घंटों तक थाने में बैठाकर रखा गया और उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह राजनीतिक दबाव में की जा रही कार्रवाई है।
यह मामला हाल ही में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद से जुड़ा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और इसी सिलसिले में चिंटू चौकसे से पूछताछ की गई।
फिलहाल पुलिस की ओर से पूछताछ को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के चलते पुलिस ने एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है।
संबंधित समाचार

छात्रों की ‘गूंज’ से पहले किराए का शोर:5 दिन के कार्यक्रम के लिए इतने लाख किराया; कांग्रेस ने उठाए सवाल

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!